Home > Current Affairs > International > Chirag Shetty-Rankireddy break Saina's record as world No.1 rankings

चिराग शेट्टी-रंकीरेड्डी ने विश्व नंबर 1 रैंकिंग खिलाड़ी साइना का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Chirag Shetty-Rankireddy break Saina's record as world No.1 rankings Sport 4 min read

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष बैडमिंटन जोड़ी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक सप्ताह तक विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बने रहने का साइना नेहवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । लंदन 2012 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने लगातार नौ सप्ताह तक विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया था। 

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पिछले 10 हफ्तों से दुनिया की नंबर 1 पुरुष युगल जोड़ी बने हुए हैं।

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन रैंकिंग प्रणाली पिछले 52 हफ्तों में किसी खिलाड़ी/जोड़ी द्वारा 10 उच्चतम स्कोरिंग प्रतियोगिता को रैंकिंग की गणना में शामिल करती हैं।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का रिकॉर्ड

हांग्जो एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक विजेता की शानदार पारी के प्रदर्शन के बाद अक्टूबर 2023 में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में विश्व नंबर 1 स्थान पाने वाली पहली भारतीय युगल जोड़ी बन गई थी । लेकिन  शीर्ष स्थान पर यह जोड़ी केवल तीन सप्ताह तक ही टिक सकी।

चाइना मास्टर्स, मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद 23 जनवरी, 2024 को यह जोड़ी फिर से बीडबल्यूएफ़  रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन 2024 भी जीता है।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी 1,02,303 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे उनसे 5,000 से अधिक अंक पीछे हैं।

विश्व नंबर 1 रैंक वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

  • बैडमिंटन की अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय, बीडब्ल्यूएफ ने 1 अप्रैल, 1995 को रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत की। 
  • विश्व नंबर 1 का ताज पहनने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत थे। वह अप्रैल 2018 में पुरुष एकल में विश्व नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंच गए। वह केवल एक सप्ताह के लिए नंबर 1 थे।
  • दूसरी भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल थीं। वह 18 अगस्त 2015 को महिला एकल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बनीं और 21 अक्टूबर 2015 तक नौ सप्ताह तक बनी रहीं।
  • दुनिया में नंबर 1 स्थान पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी है।

बीडबल्यूएफ़ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन)

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन,, दुनिया भर में बैडमिंटन की अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है।

शुरुआत में इसे 1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन बाद में 2006 में इसे विश्व बैडमिंटन महासंघ में बदल दिया गया।

वर्तमान में इसके 201 सदस्य हैं।

मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

FAQ

उत्तर: किदांबी श्रीकांत, उन्होने अप्रैल 2018 में पुरुष एकल में विश्व नंबर 1 रैंक प्राप्त किया था।

उत्तर: साइना नेहवाल। वह 18 अगस्त से 21 अक्टूबर 2023 तक लगातार नौ सप्ताह तक विश्व नंबर 1 बैटमिंटन खिलाड़ी रहीं।

उत्तर: किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल और चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.