Home > Current Affairs > International > 15th Foreign Ministers’ Framework Dialogue held in Canberra

15वीं विदेश मंत्री फ्रेमवर्क वार्ता कैनबरा में आयोजित

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
15th Foreign Ministers’ Framework Dialogue held in Canberra Visits 5 min read

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 5 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री सुश्री पेनी वोंग के साथ ऑस्ट्रेलियाई राजधानी कैनबरा में आयोजित 15वें भारतीय ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री फ्रेमवर्क डायलॉग की सह-अध्यक्षता की।

डॉ. जयशंकर 3-7 नवंबर 2024 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर थे। ऑस्ट्रेलिया के बाद उन्होंने आसियान-भारत नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक के 8वें गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए 8 नवंबर 2024 को सिंगापुर का दौरा किया।

पिछले तीन वर्षों में डॉ. जयशंकर की यह 5वीं ऑस्ट्रेलिया यात्रा थी। उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा,दोनों देशों के बीच  व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की सरकारों के बीच निरंतर उच्च स्तरीय बातचीत का हिस्सा है। 

अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से भी मुलाकात की।

डॉ. जयशंकर की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु 

  • उन्होंने 5 नवंबर 2024 को कैनबरा में भारत के ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित 'द्वितीय रायसीना डाउन अंडर' को संबोधित किया।
  • 'द्वितीय रायसीना डाउन अंडर' संवाद के दौरान, डॉ. जयशंकर, पेनी वोंग और न्यूजीलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के बीच एक त्रिपक्षीय सत्र आयोजित किया गया था।  तीनों मंत्रियों ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
  • डॉ. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में चौथे भारतीय वाणिज्य दूतावास का भी उद्घाटन किया।

भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग का छठा सत्र

भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग का छठा सत्र 6 नवंबर 2024 को लुसाका, जाम्बिया की राजधानी में आयोजित किया गया था। आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, कीर्ति वर्धन सिंह और जाम्बिया के विदेशी मामले और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री, मुलाम्बो हैम्बे ने की।

बैठक के दौरान, भारत जाम्बिया को 2500 मीट्रिक टन मक्का उपलब्ध कराने पर सहमत हुआ। जाम्बिया इस समय भयंकर सूखे का सामना कर रहा है जिसके कारण वहाँ मक्का की फसल विफल हो गई है। मक्का जाम्बिया की आबादी का मुख्य आहार है।

कीर्ति वर्धन सिंह 4-7 नवंबर 2024 तक अफ्रीकी देश जाम्बिया की आधिकारिक यात्रा पर थे।

उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत-ज़ाम्बिया व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लिया।

जाम्बिया गणराज्य के बारे में 

जाम्बिया गणराज्य को पहले उत्तरी रोडेशिया के नाम से जाना जाता था। यह अफ़्रीका के दक्षिणी क्षेत्र में एक ज़मीन से घिरा देश है।

1964 में इसे स्वतंत्रता मिली और इसका नाम जाम्बिया रखा गया।

राजधानी: लुसाका

मुद्रा: क्वाचा

राष्ट्रपति: हाकैंडे हिचिलेमा

थाईलैंड की विदेश मंत्री मैरिस सांगियामपोंगसा का भारत दौरा  

थाईलैंड के विदेश मंत्री, मैरिस सांगियामपोंगसा 31अक्टूबर -3 नवंबर 2024 तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर थे।  

उन्होंने 2 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की और वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

श्री सांगियामपोंगसा की यह दूसरी भारत यात्रा है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री द्वारा आयोजित दूसरे बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट में भाग लेने के लिए जुलाई 2024 में भारत का दौरा किया था।

थाईलैंड की राजधानी: बैंकॉक 

थाईलैंड की मुद्रा:बाहत (Baht)

थाईलैंड के प्रधान मंत्री: पैटोंगटारन शिनावात्रा
 

दूसरे बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट के बारे में पढ़ें

 

FAQ

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री

उत्तर: 5 नवंबर 2024 को कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में

उत्तर: न्यूजीलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री

उत्तर: जाम्बिया की राजधानी लुसाका में

उत्तर: अफ्रीकी देश जाम्बिया को

उत्तर : थाईलैंड के विदेश मंत्री

उत्तर: 8 नवंबर को सिंगापुर, इसमें विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने भाग लिया

उत्तर: जाम्बिया
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.