सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Table of Content
राजस्थान एसआई अभ्यर्थियों के लिए उत्कर्ष क्लासेज का स्पेशल मेगा सेमिनार !
RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) द्वारा 7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आधिकारिक तौर पर राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) अधिसूचना - 2025 जारी की गई है जिसके तहत कुल 1015 रिक्तियों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों में एसआई की वर्दी पाने की दौड़ शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी अब इस भर्ती परीक्षा के लिए सटीक मार्गदर्शन, विश्वसनीय अध्ययन सामग्री सहित तैयारी हेतु एक स्मार्ट रोडमैप की तलाश में हैं।
उत्कर्ष क्लासेज द्वारा SI परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी की एक ख़ास पहल शुरू की गई है। इसमें एक मेगा सेमिनार, स्कॉलरशिप टेस्ट के अलावा ऑफ़लाइन व ऑनलाइन बैचेज़ का बेहतर संयोजन शामिल है, जो कि अभ्यर्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
चाहे आप संबंधित परीक्षा की तैयारी की शुरुआत कर रहे हों या अपनी तैयारी को और अधिक तराशना चाह रहे हों, आपके पास यह बेहतरीन मौका है, मेंटर्स का सही मार्गदर्शन पाने का, स्कॉलरशिप प्राप्त करने का और ऑफ़लाइन कोर्स में शामिल होने का।
राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) की तैयारी शुरू करने से पहले हर विद्यार्थी को सटीक दिशा और रणनीति मिल सकें, इसी उद्देश्य से उत्कर्ष जयपुर व जोधपुर में मेगा सेमिनार आयोजित कर रहा है।यह सेमिनार केवल एक सामान्य परिचय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ विद्यार्थियों को राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु उत्कर्ष के प्रमुख और अनुभवी विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।
जयपुर एवं जोधपुर ऑफ़लाइन केंद्रों पर आयोजित होने वाले इस सेमिनार का एक प्रमुख आकर्षण, SI परीक्षा का पेपर 1 - सामान्य हिंदी पर गहन मार्गदर्शन होगा, जो अच्छे अंक प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस सेमिनार में हिंदी विषय की सभी महत्त्वपूर्ण बिंदुओं की तैयारी का मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिसमें व्याकरण, लेखन तकनीक, परीक्षोपयोगी प्रश्न और पिछले वर्षों के परीक्षा पैटर्न के आधार पर उनके कठिनाई स्तर शामिल होंगे ताकि अभ्यर्थियों को विषय की बेहतर समझ और आत्मविश्वास मिल सकें। इस सेमिनार में शिक्षक विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे और सरकारी परीक्षा की तैयारी कराने के अपने वर्षों के अनुभव से जुड़ी आवश्यक तथ्य भी साझा करेंगे।
उत्कर्ष क्लासेज के मिशन वर्दी सेमिनार की मूल जानकारियों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:
मिशन वर्दी - राजस्थान एसआई मेगा सेमिनार - 2025 |
||
विवरण |
विवरण |
|
जयपुर |
जोधपुर |
|
सेमिनार की तिथि |
23 जुलाई, 2025 |
27 जुलाई, 2025 |
इवेंट का समय |
सुबह 10:30 बजे |
सुबह 10:30 बजे |
इवेंट का स्थान |
उत्कर्ष टॉवर, गोपालपुरा बायपास रोड, जयपुर। |
उत्कर्ष कॉम्प्लेक्स, आशापूर्णा मॉल के पास, शास्त्री नगर, जोधपुर। |
इवेंट स्लॉट बुकिंग |
||
सेमिनार की विशेष विशेषताएँ |
|
|
सेमिनार के साथ-साथ, उत्कर्ष एक स्कॉलरशिप टेस्ट का भी आयोजन कर रहा है, जिसमें भाग लेकर अभ्यर्थी राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के लिए उत्कर्ष में शुरू किए जा रहे ऑफ़लाइन कोर्स में स्कॉलरशिप प्राप्त करने का मौका हासिल कर सकते हैं। यह टेस्ट करेंट अफेयर्स पर आधारित होगा, जो एसआई परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन का एक महत्त्वपूर्ण स्कोरिंग हिस्सा है। इस टेस्ट के जरिए यह जाना जाएगा कि विद्यार्थी करेंट अफेयर्स की तैयारी में कितने मजबूत हैं और उसी के अनुसार उन्हें राजस्थान SI ऑफ़लाइन बैच में स्कॉलरशिप मिलेगी।
स्कॉलरशिप टेस्ट का पैटर्न इस प्रकार है:
राजस्थान एसआई स्कॉलरशिप टेस्ट पैटर्न |
|||
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
कुल समय |
करेंट अफेयर्स |
50 |
100 |
50 मिनट |
|
इस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राजस्थान SI ऑफ़लाइन कोर्स में विशेष स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। यह स्कॉलरशिप टेस्ट जयपुर और जोधपुर दोनों ऑफ़लाइन केंद्रों पर सेमिनार में भाग लेने आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध है। यह स्कॉलरशिप आपको कम फीस में राजस्थान SI परीक्षा की पूरी तैयारी करने का मौका देगी। राजस्थान SI स्कॉलरशिप परीक्षा में आपके प्रदर्शन के आधार पर आपको प्राप्त रैंक के अनुसार लाभ प्राप्त होंगे।
राजस्थान एसआई स्कॉलरशिप ऑफर |
|
रैंक |
स्कॉलरशिप % |
1 |
75 |
2 |
50 |
3 |
50 |
4-5 |
30 |
6-25 |
15 |
26 से आगे |
10 |
अगर आप राजस्थान पुलिस SI परीक्षा- 2025 देने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए स्व-मूल्यांकन और उत्कर्ष के अनुभवी शिक्षकों और मेंटर्स द्वारा तैयारी व मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका है। सीटें सीमित हैं! तो जल्दी करें और ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अभी रजिस्ट्रेशन करें और अपना नंबर रजिस्टर करें।
उत्कर्ष, आगामी राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक विशेष ऑफ़लाइन कोर्स भी शुरू कर रहा है। यह कोर्स जोधपुर और जयपुर के ऑफलाइन केंद्रों पर आयोजित किया चलेगा, जहाँ छात्रों को पेपर 1 (सामान्य हिंदी) और पेपर 2 (सामान्य ज्ञान एवं रीजनिंग) दोनों की तैयारी RPSC के नए सिलेबस के अनुसार कराई जाएगी। छात्रों को दैनिक लाइव क्लासेज के एक्सेस के साथ, प्रिंटेड नोट्स PDF और अनुभवी शिक्षकों से नियमित मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा, जिससे वे अपनी तैयारी में नियमित बने रहेंगे।
अगर आप कभी किसी क्लास में शामिल होना भूल जाते हैं, तो आपको उत्कर्ष क्लासेज एप के ज़रिए बाद में उसी सेशन को ऑनलाइन देखने की सुविधा भी मिलेगी। इस प्रकार आप कोई भी टॉपिक मिस नहीं करेंगे या पीछे नहीं रहेंगे और महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स को कभी भी रिकार्डेड क्लासेस के माध्यम से रिवाइज कर सकेंगे। कोर्स की पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है:
राजस्थान एसआई ऑफलाइन कोर्स बैच विवरण |
||
विवरण |
जयपुर |
जोधपुर |
बैच प्रारंभ होने की तिथि |
24 जुलाई 2025 |
30 जुलाई 2025 |
कोर्स की अवधि |
11 महीने |
11 महीने |
कोर्स की वैधता |
365 दिन |
365 दिन |
कोर्स का शुल्क |
32,000 रुपये |
30,000 रुपये |
राजस्थान एसआई ऑफ़लाइन कोर्स बैच की विशेषताएँ |
||
अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन |
अप-टू-डेट और सटीक अध्ययन संसाधन |
बेहतर पढ़ाई के लिए हाईटेक क्लासरूम सुविधा |
विषयवार अभ्यास पत्र पुस्तिका |
मासिक करेंट अफेयर्स पुस्तिका |
उत्कर्ष एप के माध्यम से ऑनलाइन कोर्सेज का एक्सेस |
नियमित परीक्षण |
क्लास नोट्स और DPP |
डाउट सेशन |
सरल शिक्षण विधियों, नियमित टेस्ट और संपूर्ण सिलेबस कवर करने वाला यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एसआई परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए गंभीर हैं और वर्दी पहनने का सपना देखते हैं। तो इस मौके को न चूकें, सेमिनार में शामिल होवें, स्कॉलरशिप परीक्षा देवें और उत्कर्ष के साथ राजस्थान एसआई के अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
Related Exams