सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

अपनी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी के सपने को साकार करना हुआ आसान!
क्या आप हर दिन अपने सपनों की सरकारी नौकरी के एक कदम और करीब पहुँच रहे हैं? हर वर्ष हजारों विद्यार्थी RAS, राजस्थान One Day परीक्षाओं, नर्सिंग, टीचिंग, डिफेंस एवं केंद्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ करते हैं। कई विद्यार्थियों में सफलता प्राप्त करने की अद्भुत प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और जुनून होता है, लेकिन अक्सर अत्यधिक कोचिंग फीस, उचित कक्षा मार्गदर्शन का अभाव और आर्थिक सीमाएँ उनकी तैयारी की राह में बड़ी बाधा बन जाती हैं।
इसी उद्देश्य के साथ, हर जरूरतमंद व होनहार छात्र की तैयारी को संबल देने के लिए @उत्कर्ष क्लासेज एक बार फिर UC-STAR 2026 लेकर आया है। यह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एक अनूठा Scholarship Test for Admission & Rewards प्रोग्राम है।
डॉ. निर्मल गहलोत सर एवं उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में, इस बार यह स्कॉलरशिप टेस्ट 21 जून 2026 को उत्कर्ष क्लासेज के ऑफ़लाइन केंद्रों सहित राजस्थान के 39 जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उत्कर्ष क्लासेज के ऑफ़लाइन बैचेज़ में प्रवेश के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना है। UC-STAR 2026 के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा में अपने प्रदर्शन के आधार पर 100% तक की स्कॉलरशिप के साथ-साथ कैश रिवॉर्ड्स, ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैम्पर्स और कई अन्य आकर्षक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
इस लेख में आप UC-STAR 2026 Scholarship Test से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे, रजिस्ट्रेशन व परीक्षा तिथि (Registration & Exam Date), स्कॉलरशिप व रिवॉर्ड्स, परीक्षा पैटर्न, विषय (Syllabus), परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र (Admit Card) संबंधी विवरण, परिणाम घोषित होने की तिथि और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से देख सकते हैं।
RPSC RAS, राजस्थान One Day परीक्षाएँ, नर्सिंग, टीचिंग और डिफेंस सहित राज्य की विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थी उत्कर्ष क्लासेज Scholarship Test 2026 के लिए पूरी तरह पात्र हैं और इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस स्कॉलरशिप टेस्ट से जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण तिथियों और समय-सारणी (Timeline) का विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:
|
परीक्षा संबंधी आयोजन |
निर्धारित तिथि |
|
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि |
25 मई 2026 |
|
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि |
17 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
19 जून 2026 |
|
परीक्षा आयोजन की तिथि |
21 जून 2026 |
|
परिणाम घोषणा की तिथि |
28 जून 2026 |
|
स्कॉलरशिप लाभ लेने की अंतिम तिथि |
31 अगस्त 2026 |
उत्कर्ष क्लासेज द्वारा UC-STAR 2026 Scholarship Test में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप के साथ ही अत्यंत आकर्षक पुरस्कार (Rewards) प्रदान किए जा रहे हैं। इसके तहत ऑफ़लाइन बैचेज़ (Offline Batches) में भारी छूट के साथ-साथ विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, टी-शर्ट, बैग और विशेष गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया जाएगा।
UC-STAR 2026 स्कॉलरशिप व पुरस्कारों का विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
|
UC-STAR 2026 स्कॉलरशिप के लाभ |
|||
|
निर्धारित रैंक |
कैश प्राइज |
अन्य आकर्षक पुरस्कार |
स्कॉलरशिप लाभ |
|
रैंक 1 |
₹51,000 |
ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट + बैग + गिफ्ट हैम्पर |
100% |
|
रैंक 2-3 |
₹31,000 |
ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट + बैग |
100% |
|
रैंक 4-5 |
₹21,000 |
ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट + बैग |
100% |
|
रैंक 6-10 |
₹11,000 |
ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट + बैग |
100% |
|
रैंक 11-25 |
₹5,100 |
ट्रॉफी + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट |
90% |
|
रैंक 26-50 |
₹2,100 |
मेडल + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट |
75% |
|
रैंक 51-100 |
₹1,100 |
मेडल + सर्टिफिकेट + टी-शर्ट |
40% |
|
रैंक 101-1000 |
₹500 |
मेडल + सर्टिफिकेट |
20% |
|
रैंक 1001-15000 |
- |
डिजिटल सर्टिफिकेट |
10% |
इन शानदार पुरस्कारों के अतिरिक्त हर जिले के Topper को भी विशेष उपहार दिए जाएँगे। परीक्षा में चयनित और शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु आगामी जुलाई माह में एक भव्य सम्मान समारोह (Felicitation Ceremony) भी आयोजित किया जाएगा।
उत्कर्ष क्लासेज द्वारा आयोजित प्रवेश एवं रिवॉर्ड्स हेतु स्कॉलरशिप टेस्ट 2026 में शामिल होने के लिए कोई कठिन या सख्त पात्रता मानदंड निर्धारित नहीं किए गए हैं। निम्नलिखित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थी इस टेस्ट के लिए पूर्णतः पात्र हैं और इसमें भाग ले सकते हैं:
विशेष नोट: जो विद्यार्थी वर्तमान में पहले से ही उत्कर्ष क्लासेज के किसी न किसी बैच से जुड़े हुए हैं, वे भी आगामी ऑफ़लाइन बैचेज़ में स्कॉलरशिप के लाभ के साथ प्रवेश हेतु इस टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
UC-STAR परीक्षा का प्रारूप (Pattern) पूरी तरह से उस पाठ्यक्रम या परीक्षा श्रेणी पर निर्भर करेगा, जिसका चयन विद्यार्थी अपने रजिस्ट्रेशन के समय करेंगे। परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी अभ्यर्थियों को अंकन योजना व टेस्ट फॉर्मेट को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए:
One Day, नर्सिंग एवं टीचिंग परीक्षाओं के लिए अंकन योजना
आरएएस (RAS) एवं डिफेंस परीक्षाओं के लिए अंकन योजना:
केंद्रीय व राज्य स्तरीय वन-डे परीक्षाओं, टीचिंग परीक्षाओं तथा नर्सिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए UC-STAR का परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार रहेगा:
|
कुल प्रश्न |
अधिकतम अंक |
परीक्षा अवधि |
|
100 प्रश्न |
100 अंक |
1 घंटा |
RPSC RAS और विभिन्न डिफेंस परीक्षाओं (Defence Exams) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए UC-STAR परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
|
कुल प्रश्न |
अधिकतम अंक |
परीक्षा अवधि |
|
50 प्रश्न |
100 अंक |
1 घंटा |
UC-STAR 2026 स्कॉलरशिप टेस्ट में विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन (Registration) के समय चुनी गई परीक्षा श्रेणी के आधार पर अलग-अलग प्रश्न-पत्र शामिल किए जाएँगे। राजस्थान राज्य स्तरीय परीक्षाओं, केंद्र सरकार की परीक्षाओं, नर्सिंग, टीचिंग और डिफेंस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अपने-अपने विषय क्षेत्र के अनुसार इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
विभिन्न परीक्षा श्रेणियों के अंतर्गत शामिल किए गए विषयों का विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है:
|
परीक्षा श्रेणी |
प्रश्न-पत्र में शामिल मुख्य विषय |
|
आरएएस परीक्षा (RAS Exam) |
भारतीय इतिहास, राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान की राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, विश्व का भूगोल, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा समसामयिकी (Current Affairs)। |
|
राजस्थान One Day परीक्षाएँ |
विश्व, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय तथा राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला-संस्कृति, भारतीय एवं राजस्थान की राजव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, गणित (Mathematics), रीजनिंग, भारतीय एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था तथा समसामयिकी। |
|
केंद्रीय One Day परीक्षाएँ |
General Intelligence and Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग), General Awareness (सामान्य जागरूकता), Quantitative Aptitude (मात्रात्मक अभिरुचि) और English Comprehension (अंग्रेजी समझ)। |
|
नर्सिंग परीक्षाएँ (Nursing Exams) |
Anatomy & Physiology (A&P), MSN, FON, OBG, Pedia, CHN, MHN, Pharma, Nutrition, Microbiology और सामान्य ज्ञान (GK)। |
|
टीचिंग परीक्षाएँ (Teaching Exams) |
शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology), शिक्षण विधियाँ (Teaching Methods), सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी। |
|
डिफेंस परीक्षाएँ (Defence Exams) |
Advance Maths, Physics, Reasoning, Basic Maths, English और General Studies (सामान्य अध्ययन)। |
UC-STAR 2026 स्कॉलरशिप टेस्ट उत्कर्ष क्लासेज के ऑफ़लाइन सेंटर्स के अलावा राजस्थान के 39 जिला मुख्यालयों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी अपनी सुविधा व इच्छानुसार रजिस्ट्रेशन (Registration) प्रक्रिया के दौरान अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र शहर का चयन कर सकते हैं।
यह परीक्षा राजस्थान के निम्नलिखित प्रमुख शहरों/जिलों में आयोजित की जाएगी:
|
जयपुर |
जोधपुर |
अजमेर |
कोटा |
|
उदयपुर |
बीकानेर |
अलवर |
भरतपुर |
|
भीलवाड़ा |
चूरू |
दौसा |
धौलपुर |
|
हनुमानगढ़ |
जैसलमेर |
झुँझुनूँ |
करौली |
|
नागौर |
पाली |
राजसमंद |
सवाई माधोपुर |
|
सीकर |
श्रीगंगानगर |
टोंक |
बाड़मेर |
|
बूँदी |
चित्तौड़गढ़ |
डूंगरपुर |
जालोर |
|
झालावाड़ |
सिरोही |
फलोदी |
बाँसवाड़ा |
|
प्रतापगढ़ |
कोटपूतली-बहरोड़ |
ब्यावर |
डीग |
|
डीडवाना-कुचामन |
बारां |
बालोतरा |
|
विशेष निर्देश: अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए शहर में उनके लिए आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम, सटीक पता एवं परीक्षा से जुड़ी अन्य सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ उनके प्रवेश पत्र (Admit Card) में स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी।
सभी अभ्यर्थी नीचे उपलब्ध करवाए गए आधिकारिक रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से सीधे UC-STAR 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की यह प्रक्रिया अत्यंत सरल है; विद्यार्थियों को फॉर्म जमा करते समय केवल अपनी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
UC-STAR 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया का Step-by-Step पालन करें:
नोट: विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने कोर्स/ परीक्षा श्रेणी का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए क्योंकि प्रश्न-पत्र केवल चयनित श्रेणी के अनुसार ही प्रदान किया जाएगा।
विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करते समय ₹50 (Refundable) का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा जो कि परीक्षा में शामिल होने के बाद उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
UC-STAR 2026 प्रवेश पत्र 19 जून, 2026 को जारी किया जाएगा। विद्यार्थी परीक्षा तिथि से पहले उक्त रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र में निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी:
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।
इस स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें → UC-STAR: स्कॉलरशिप टेस्ट 2026
हम आपको आपकी बेहतर तैयारी तथा UC-STAR 2026 में सफलता की शुभकामनाएँ देते हैं। हमें उम्मीद है कि यह स्कॉलरशिप पहल आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने व बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी।
About the author

Sakshi
Content Writer
Sakshi Dawar is a professional content writer with 5+ years of experience in creating SEO-friendly and engaging content. With a background across Digital Marketing, EdTech, and Law, she focuses on delivering clear, well-structured content that drives value for readers. At Utkarsh Classes, she applies this expertise to create accurate, learner-focused content for competitive exam aspirants, combining creativity with strategy to make information both impactful and easy to understand.
Course Updates Important Updates

समर सेल शुरू: 90% तक की छूट पायें + WEB15 कोड से अतिरिक्त 15% की छूट
Read More

एसएससी सीजीएल, आरआरबी और सरकारी परीक्षाओं 2026 के लिए मॉक टेस्ट सीरीज़
Read More

दिल्ली पुलिस रिक्ति 2026 संशोधित - 2025 की भर्ती के अपडेटिड पद
Read More

करेंट अफेयर्स में अपने स्कोर कैसे बढ़ाएं? पूरी तैयारी रणनीति देखें
Read More
Articles

आरपीएससी ईओ आरओ परिणाम 2022 (जारी): परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More
Frequently asked questions
