Home > Current Affairs > International > World Hindi Day 2024: Date, Theme, History

विश्व हिंदी दिवस 2024: तिथि, थीम, इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
World Hindi Day 2024: Date, Theme, History Important Day 6 min read

वैश्विक स्तर पर हिंदी को खास दर्जा दिलाने के उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 

  • इस साल विश्व हिंदी दिवस की थीम "हिंदी पारंपिरक ज्ञान से कृत्रिम बुद्दिमत्ता तक" है।
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से भारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित है।

विश्व हिंदी दिवस:

  • 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगाँठ मनाने के संदर्भ में पहली बार यह दिवस वर्ष 2006 में मनाया गया था। 
  • यह वह दिन है जब 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पहली बार हिंदी बोली गई थी।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
  • भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • मॉरीशस के पोर्ट लुइस में विश्व हिंदी सचिवालय भवन स्थित है।

विश्व हिंदी दिवस का महत्त्व:

  • इस दिवस का उद्देश्य भारतीय भाषा के बारे में जागरूकता पैदा करना और इसे विश्व भर में वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना है। 
  • इसे भारतीय भाषा के प्रयोग के बारे में जागरूकता फैलाने और हिंदी भाषा के उपयोग एवं प्रचार से संबद्ध मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिये भी प्रयुक्त किया जाता है। 

राष्ट्रीय हिंदी दिवस:

  • वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाए जाने वाले दिन को चिह्नित करने के लिये भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • आधिकारिक तौर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

हिंदी भाषा के बारे में :

  • हिंदी भारत गणराज्य की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।
  • 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नव स्वतंत्र राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
  • हिंदी केंद्र सरकार की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है - दूसरी अंग्रेजी है। 
  • हिंदी दिवस का इतिहास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती दिनों तक जाता है।

भारत के संविधान में राजभाषा से संबंधित प्रावधान:

  • भारतीय संविधान के भाग-17 में अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा से संबंधित उपबंध शामिल किये गए हैं।
  • अनुच्छेद 351 'हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश' से संबंधित है।
  • अनुच्छेद 120 (संसद में प्रयोग की जाने वाली भाषा)-भाग 17 में अनुच्छेद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, संसद में कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाएगा।
  • अनुच्छेद 343 (संघ की राजभाषा)- संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।

हिंदी के संवर्द्धन हेतु सरकार के प्रयास:

  • 2019 से सभी 59 मंत्रालयों में हिंदी सलाहकार समितियों का गठन किया गया है।
  • भारत में अब तक कुल 528 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का गठन भी किया जा चुका है।
  • भारत ने लंदन, सिंगापुर, फिजी, दुबई और पोर्ट-लुई में भी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का गठन किया है।
  • राजभाषा विभाग द्वारा 'अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' की भी नई परम्परा शुरू की गई है।
  • 13-14 नवंबर, 2021 को बनारस में पहला और 14 सितम्बर 2022 को सूरत में दूसरा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया। 
  • तीसरा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 14 सितम्बर 2023 को पुणे में आयोजित किया गया था।
  • वर्ष 1960 में भारत सरकार द्वारा शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय हिंदी निदेशालय की स्थापना की गई थी।
  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने विदेशों में विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 'हिंदी पीठ' की स्थापना की है।

FAQ

Ans. 10 जनवरी

Ans. "हिंदी पारंपिरक ज्ञान से कृत्रिम बुद्दिमत्ता तक"

Ans. 14 सितंबर

Ans. 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में

Ans. 14 सितंबर 1953
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.