प्रति वर्ष 23 अप्रैल को ‘विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस’ मनाया जाता है। विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस, जिसे विश्व पुस्तक दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन का सम्मान करने के लिए यूनेस्को द्वारा पढ़ने, प्रकाशन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2024 का विषय:
- विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2024 का आधिकारिक विषय "रीड योर वे" है। यह विषय पढ़ने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने और उसके आनंद के महत्व के प्रति लोगो को जागरूक करने पर जोर देता है।
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस का इतिहास:
- विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पहली बार 23 अप्रैल 1995 को मनाया गया था। यूनेस्को ने इस दिवस को विशेष तौर पर विलियम शेक्सपीयर और मिगुएल सर्वेंटिस जैसे साहित्यकारों को सम्मान देने के लिए अप्रैल की 23 तारीख को चुना था।
- उल्लेखनीय है कि इस दिन को पहली बार वर्ष 1922 में स्पेनिश राइटर विसेंट क्लेव एंड्रेस ने मिगुएल सर्वेंटिस को याद करने और साहित्य में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया गया था।
- इसके बाद 23 अप्रैल 1995 में पेरिस में आयोजित यूनेस्को के जनरल कॉन्फ्रेंस में इस दिन को लेकर आम सहमति बनी। ताकि इस दिन के माध्यम से लोगों को पुस्तक पढ़ना सहित संबंधित विषयों के प्रति जागरूक किया जा सके।
- विश्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक आधार पर विश्व पुस्तक दिवस को मनाने के पीछे कई धारणाएं है। मीगुएल डी सरवेंटस नाम से सबसे प्रसिद्ध लेखक को श्रद्धांजलि देने के लिए स्पेन के विभिन्न किताब बेचने वालों के द्वारा वर्ष 1923 में पहली बार 23 अप्रैल की तारीख अर्थात् विश्व पुस्तक दिवस और किताबों के बीच संबंध स्थापित हुआ था। यह दिवस मीगुएल डी सरवेंटस की पुण्यतिथि है। यूनेस्को के द्वारा इसे 23 अप्रैल को मनाने का फैसला किया गया था। क्योंकि, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार प्रसिद्ध लेखक जिन्होंने लोगों को जीवन जीने का नया नजरिया दिया विलियम शेक्सपियर की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि दोनों एक ही दिन 23 अप्रैल को थी। जिसकी वजह से उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से भी इस दिन का आयोजन किया गया।
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस का महत्व:
- यह दिवस पुस्तकों के अत्यधिक मूल्य की एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है।
- किताबें हमें विभिन्न दुनियाओं में ले जाती हैं, हमारे ज्ञान का विस्तार करती हैं और नए विचारों को जानने और समझने का अवसर देती हैं।
- साहित्य सीमाओं और संस्कृतियों से परे है, यह विभिन्न लोगों के बीच सहानुभूति और समझ को बढ़ावा देता है।
- किताबें शिक्षा के लिए मौलिक उपकरण हैं, जो विभिन्न विषयों में ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं।
- साहित्य हमारे अतीत का दस्तावेजीकरण करता है, भाषाओं को संरक्षित करता है और परंपराओं को भावी पीढ़ियों के लिए प्रसारित करता है।
- कॉपीराइट सुरक्षा रचनाकारों के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित करती है, नई पुस्तकों के उत्पादन को प्रोत्साहित करती है और हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करती है।