Home > Current Affairs > National > Vice President Dhankhar inaugurates 19th CII India-Africa Business Conclave

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Vice President Dhankhar inaugurates 19th CII India-Africa Business Conclave Summit and Conference 4 min read

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित 19वें सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय कॉन्क्लेव 20-22 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस व्यापार सम्मेलन में अफ्रीका और भारत के कई वरिष्ठ मंत्री, नीति निर्माता और व्यापारिक नेता भाग ले रहे हैं।

19वें सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन

सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन विदेश मंत्रालय, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ की एक संयुक्त पहल है।

19वें सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन का पहला संस्करण 2005 में आयोजित किया गया था।

सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ;

  • भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाना,
  • अफ्रीका में चिन्हित क्षेत्रों में भारतीय निवेश को प्रोत्साहित करना,
  • भारतीय उद्योग और अफ्रीकी देशों के बीच संवाद बढ़ाना ताकि विशिष्ट व्यावसायिक अवसरों की पहचान की जा सके।

19वें सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन फोकस क्षेत्र 

  • इस व्यापार सम्मेलन में  क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्य श्रृंखला एकीकरण में भारत-अफ्रीका साझेदारी की भूमिका के बारे में चर्चा की जाएगी। 
  • इस व्यापार सम्मेलन में भारत-अफ्रीका साझेदारी के कुछ प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा, हेल्थकेयर फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल साझेदारी, बिजली और ऊर्जा, वित्तीय साझेदारी, बुनियादी ढांचे, गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र, कौशल क्षमता विकास और अन्य क्षेत्रों में उभरते अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। .

19वें सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन का विषय 

  • 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव का विषय है - एक भविष्य का निर्माण

19वें सीआईआई भारत अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में प्रतिभागी

19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में 65 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें से 47 अफ्रीका से हैं। इस सम्मेलन में  बुरुंडी के उपराष्ट्रपति, प्रोस्पर बाज़ोम्बन्ज़ा; गाम्बिया के उपराष्ट्रपति मुहम्मद बी.एस. जलो; लाइबेरिया के उपराष्ट्रपति, जेरेमिया केपान कोंग; मॉरीशस के उपराष्ट्रपति,. मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन और ज़िम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति, डॉ. सी.जी.डी.एन. चिवेंगा भाग ले रहे हैं।

भारत अफ़्रीका व्यापार संबंध

भारत अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है जबकि यूरोपीय संघ,अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 

2022-23 में भारत और अफ़िका के बीच कुल व्यापार 98 बिलियन डॉलर था।

फ्रीका में अभी तक भारत का कुल निवेश लगभग 73.9 बिलियन डॉलर है।

भारत का व्यापार मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, टोगो और मोज़ाम्बिक जैसे अफ्रीकी देशों के साथ है और 19वें बिजनेस कॉन्क्लेव में अन्य अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार में विविधता लाने के तरीकों का पता लगाया जाएगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बारे में

एक बिजनेस लॉबी समूह के रूप में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की स्थापना 1895 में इंजीनियरिंग और आयरन ट्रेड्स एसोसिएशन के रूप में की गई थी।

इसके नाम में विभिन्न परिवर्तनों के बाद, 1992 में इस समूह ने अपना वर्तमान नाम भारतीय उद्योग परिसंघ को अपनाया।

मुख्यालय: नई दिल्ली

सीआईआई के अध्यक्ष: संजीव पुरी

फुल फॉर्म 

 सीआईआई /CII : कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (Confederation of Indian Industry)

FAQ

उत्तर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने

उत्तर : नई दिल्ली

उत्तर: विदेश मंत्रालय, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ के द्वारा ।

उत्तर: एक भविष्य का निर्माण।

उत्तर: 2005 में

उत्तर: कॉन्फ़ेडरेशन, सीआईआई का मतलब कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.