Home > Current Affairs > International > USA's Naomi Park receives Stockholm Junior Water Prize 2023

युएसए की नाओमी पार्क ने प्राप्त की स्टॉकहोम जूनियर वाटर पुरस्कार 2023

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
USA's Naomi Park receives Stockholm Junior Water Prize 2023 Award and Honour 5 min read

संयुक्त राज्य अमेरिका की नाओमी पार्क को समुद्र से कार्बन डाइऑक्साइड और तेल उत्पादों को हटाने पर उनके शोध के लिए प्रतिष्ठित स्टॉकहोम जूनियर वॉटर पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ। 

स्वीडन की एचआरएच क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया द्वारा स्टॉकहोम में विश्व जल सप्ताह के एक समारोह के दौरान विजेता को पुरस्कार प्रदान की गई।

  • एक शोध के अनुसार समुद्र लगभग एक तिहाई वायुजनित कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को अवशोषित करता है, और हर वर्ष 1.3 मिलियन गैलन कच्चा तेल महासागरों में फैल जाता है। 
  • दोनों ही मुद्दे समुद्री जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल रहे हैं। नाओमी पार्क ने अपने शोध में इन दूषित पदार्थों को एक साथ हटाने की एक विधि विकसित की है। इस शोध के लिए ही उन्हें स्टॉकहोम जूनियर वाटर पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है।

स्टॉकहोम जूनियर वाटर पुरस्कार: 

  • इसके लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जहां 15 से 20 वर्ष की आयु के छात्र प्रमुख जल चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं।
  • चुंबकीय नैनो-अवशोषक के साथ माइक्रोप्लास्टिक्स को पकड़ने और मजबूत चुंबक का उपयोग करके उन्हें पानी से निकालने के तरीके पर अध्ययन के लिए तुर्किये की आयसे पेलिन डेडेलर को उत्कृष्टता का डिप्लोमा प्रदान किया गया।

पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 

  • मेक्सिको के फर्नांडो डी सिल्वा हर्नांडेज़ और कार्लोस एर्क्विज़ियो को दिया गया।
  • स्टॉकहोम जूनियर वॉटर प्राइज 1997 से हर साल स्टॉकहोम इंटरनेशनल वॉटर इंस्टीट्यूट, एसआईडब्ल्यूआई द्वारा आयोजित किया जाता रहा है।

विश्व जल सप्ताह: 

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल वॉटर इंस्टीट्यूट द्वारा 1991 से हर वर्ष विश्व जल सप्ताह का आयोजन किया जाता है। यह वैश्विक जल पर अग्रणी सम्मेलन है, जो सभी क्षेत्रों और राष्ट्रीय सीमाओं के पार सहयोग की वकालत करता है।
  • वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने की शुरुआत अक्सर पानी से होती है। 
  • यहां आप खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य से लेकर कृषि, प्रौद्योगिकी, जैव विविधता और जलवायु संकट तक व्यापक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष की अपनी थीम होती है जिसे कई अलग-अलग दृष्टिकोणों से तय किया जाता है।
  • विश्व जल सप्ताह का आयोजन प्रति वर्ष 23 अगस्त से 1 सितंबर तक किया जाता है। विश्व जल सप्ताह  वैश्विक जल मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय विकास से संबंधित चिंताओं को दूर करने हेतु वर्ष 1991 से स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (SIWI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • वर्ष 2023 की थीम ‘सीड ऑफ़ चेंज: इनोवेटिव सोल्यूशनस फॉर ए वाटर-वाईज वर्ल्ड’ है।
  • इस सप्ताह के दौरान विशेषज्ञ सतत् विकास लक्ष्य 6 पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रमों पर चर्चा करतें हैं। सतत् विकास लक्ष्य 6 सभी तक जल की पहुँच सुनिश्चित करने हेतु समर्पित है। 
  • विश्व जल सप्ताह के दौरान विश्व प्रसिद्ध स्टॉकहोम जल पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान प्रदान करता है। 
  • 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस पर पुरस्कार विजेता की घोषणा की जाती है। वर्ष 2022 में यह पुरस्कार विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट ने प्राप्त किया था।

स्टॉकहोम जल सप्ताह भारतीय भागीदारी : 

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक जी अशोक कुमार ने 21 अगस्त 2023 को स्टॉकहोम जल सप्ताह में 'एकीकृत नदी बेसिन योजना और प्रबंधन के लिए सहयोगी नेटवर्किंग' पर आयोजित ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता की।
  • इस सत्र में 160 से अधिक लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार ने 20 अगस्त को स्टॉकहोम जल सप्ताह के उद्घाटन दिवस पर 'जल गुणवत्ता प्रबंधन: भारत से सीखे गए उदाहरण' विषय पर आयोजित एक सत्र में भी भाग लिया।
  • इसमें नदी बेसिन प्रबंधन दृष्टिकोण को अपनाने पर एक संवादात्मक चर्चा की गई।
  • एनएमसीजी के महानिदेशक के अनुसार नमामि गंगे परियोजना पांच महत्वपूर्ण स्तंभों पर केंद्रित है - निर्मल गंगा (प्रदूषण मुक्त नदी), अविरल गंगा (अप्रतिबंधित प्रवाह), जन गंगा (लोगों की भागीदारी), ज्ञान गंगा (ज्ञान एवं अनुसंधान आधारित गतिविधियां) और अर्थ गंगा (मानव-नदी अर्थव्यवस्था के सेतु के माध्यम से जुड़ते हैं)।

FAQ

Ans. - नाओमी पार्क

Ans. - समुद्र से कार्बन डाइऑक्साइड और तेल उत्पादों को हटाने

Ans. - सीड ऑफ़ चेंज: इनोवेटिव सोल्यूशनस फॉर ए वाटर-वाईज वर्ल्ड।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.