Home > Current Affairs > International > US makes the Bald Eagle its official bird after 250 years

अमेरिका ने 250 वर्षों के बाद बाल्ड ईगल को अपना आधिकारिक पक्षी घोषित किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
US makes the Bald Eagle its official bird after 250 years International news 5 min read

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 250 वर्षों के बाद बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है। 1782 से बाल्ड ईगल संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय प्रतीक रहा है, लेकिन इसे अब तक कानूनी दर्जा नहीं दिया गया था। 

बाल्ड ईगल देश के राष्ट्रपति के झंडे, प्रतिनिधि सभा (अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन) की गदा, सैन्य प्रतीक चिन्ह और एक डॉलर के बिल (मुद्रा नोट) पर दिखाई देता है।

अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बाल्ड ईगल 

सफेद सिर और पीली चोंच वाला शिकारी पक्षी- बाल्ड ईगल उत्तरी अमेरिका का मूल निवासी है। कई पीढ़ियों से ईगल को ताकत, साहस, स्वतंत्रता और अमरता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक पिता बेंजामिन फ्रैंकलिन ने देश के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में इस पक्षी को चुने जाने का विरोध किया क्योंकि उनके अनुसार यह पक्षी  "बुरे नैतिक चरित्र" वाला था।

1782 से ही इस पक्षी का इस्तेमाल देश के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में किया जाना लगा था। 

फिर 1789 में अमरीकी कांग्रेस (संसद) ने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाल्ड ईगल को चुना ,लेकिन इसके लिए कोई कानून पारित नहीं किया था।

इस आशय का विधेयक,अमरीकी कांग्रेस द्वारा 2024 में पास किया गया जिसे राष्ट्रपति जो बिडेन के अनुमोदन के बाद एक कानून बन गया है।

बाल्ड ईगल को संरक्षण

बाल्ड ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय प्रतीक अधिनियम 1940 के तहत भी संरक्षण प्राप्त है, जो पक्षी के शिकार और बिक्री को अवैध बनाता है।

यह पक्षी एक समय विलुप्त होने के कगार पर था, लेकिन 2009 के बाद से इसकी आबादी में काफी वृद्धि हुई है।

अमेरिकी ध्वज के बारे में

अमेरिकी ध्वज में 13 लाल और सफ़ेद धारियाँ हैं जो उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिशों की मूल 13 उपनिवेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। ये 13 उपनिवेश , ब्रिटेन से स्वतंत्र होकर संयुक्त राज्य अमेरिका नामक  एक नया देश बनाया।

ध्वज में 50 सफ़ेद सितारे हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हवाई, 1940 में संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल होने वाला अंतिम राज्य था।

संयुक्त राज्य अमेरिका की मुहर

संयुक्त राज्य अमेरिका की मुहर का उपयोग संधियों और आयोगों जैसे आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाता है। मुहर के अंतिम डिजाइन को 1782 में मंजूरी दी गई थी। इसमें एक बाल्ड ईगल, एक जैतून की शाखा, तीर, एक ध्वज जैसी ढाल, आदर्श वाक्य ई प्लुरिबस यूनम ( "कई में से एक" है) और सितारों का एक समूह शामिल है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के बारे में

संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह उत्तरी अमेरिका में स्थित है और 50 राज्यों का संघ है।

रूस, कनाडा और चीन के बाद यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।

जनसंख्या के हिसाब से यह भारत और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

राजधानी: वाशिंगटन डी.सी. (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया)

मुद्रा: अमेरिकी डॉलर

राष्ट्रपति: जो बिडेन

 

FAQ

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्य।

उत्तर: तीन, लाल, सफेद और नीला। लाल और सफेद धारियाँ देश के 13 मूल राज्यों और नीले रंग की पृष्ठभूमि पर 50 सफेद सितारों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उत्तर: डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.