Home > Current Affairs > National > South Asia's 1st Professional Women's Handball League Unveiled in India

भारत में दक्षिण एशिया की पहली पेशेवर महिला हैंडबॉल लीग का अनावरण

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
South Asia's 1st Professional Women's Handball League Unveiled in India Sport 5 min read

नई दिल्ली में 6 फरवरी 2024 को दक्षिण एशिया की पहली पेशेवर महिला हैंडबॉल लीग (डब्ल्यूएचएल) का अनावरण किया गया। इस पहली पेशेवर महिला हैंडबॉल लीग में कुल छह टीम भाग लेंगी। 

डब्ल्यूएचएल की शुरुआत जनवरी 2025 तक संभव: 

  • दक्षिण एशिया की पहली पेशेवर महिला हैंडबॉल लीग (डब्ल्यूएचएल) को जनवरी 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
  • दक्षिण एशिया की इस पहली पेशेवर  महिला हैंडबॉल लीग में भारत के अलावा एशिया, यूरोप और अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
  • 6 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में डब्ल्यूएचएल के लोगो का अनावरण भी किया गया। 

डब्ल्यूएचएल का आयोजक: 

  • इस लीग का आयोजन दक्षिण एशियाई हैंडबॉल महासंघ और एशियाई हैंडबॉल महासंघ के तत्वावधान में भारतीय हैंडबॉल संघ के सहयोग से किया जाएगा। 
  • पावना स्पोर्ट्स वेंचर डब्ल्यूएचएल लीग के प्रमोटर हैं। पावना स्पोर्ट्स वेंचर की कार्यकारी निदेशक प्रिया जैन हैं।
  • भारतीय हैंडबॉल संघ के लीग चेयरमैन और दक्षिण एशियाई हैंडबॉल महासंघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष बदर मोहम्मद अल थैयब हैं।

भारतीय महिलाओं में हैंडबॉल को मिलेगा बढ़ावा: 

  • वर्तमान में भारत में तीन लाख से अधिक लड़कियां हैंडबॉल खेल रही हैं। डब्ल्यूएचएल उन्हें महत्वपूर्ण अवसर मुहैया कराएगी। इससे भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में सुधार होगा। डब्ल्यूएचएल के नियमित आयोजन से भारतीय महिला टीम 2032 ओलंपिक में खेलते हुए दिखेगी और पदक जीतेगी।
  • भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान ज्योति शुक्ला ने उम्मीद जताई कि इस लीग से खिलाड़ियों को अनुभव प्राप्त होगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर  मिलेगा। 
  • वर्तमान में भारतीय हैंडबॉल महिला टीम एशिया में पांचवें नंबर पर है। 
  • पिछले वर्ष 2023 में जोर्डन में आयोजित प्रतिष्ठित 'एशियाई प्रेजिडेंट्स कप’ का खिताब भारतीय महिला टीम ने पहली बार जीता था । 

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का प्रदर्शन: 

  • भारतीय महिला टीम ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से पुरुष टीम को पीछे छोड़ दिया है और इस खेल को लोकप्रिय किया है। 
  • डब्ल्यूएचएल के आयोजन से उम्मीद की जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में और भी सुधार हो सकेगा।

पावना स्पोर्ट्स वेंचर के बारे में: 

  • पावना स्पोर्ट्स वेंचर भारत में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने में अग्रणी समूह रही है। पावना स्पोर्ट्स भारत में महिला खेल गतिविधयों को समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहे हैं। 
  • इसी क्रम में भारत में जनवरी 2025 में दक्षिण एशिया की पहली पेशेवर महिला हैंडबॉल लीग (डब्ल्यूएचएल) का आयोजन करने जा रही है। 
  • भारत में खेल के जमीनी स्तर के विकास को बढ़ावा देने के लिए अगले 3 वर्षों में रणनीतिक रूप से आवंटित 100+ करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
  • पावना इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक और पावना स्पोर्ट्स वेंचर की चेयरपर्सन प्रिया जैन है। एक बिजनेस ग्रुप के रूप में, पावना स्पोर्ट्स वेंचर महिला सशक्तीकरण का एक मजबूत समर्थक है।

FAQ

उत्तर :- नई दिल्ली

उत्तर :- जनवरी 2025 में प्रस्तावित है।

उत्तर :- छह टीम

उत्तर :- ज्योति शुक्ला

उत्तर :- भारतीय महिला टीम ने 'एशियाई प्रेजिडेंट्स कप’ का खिताब पहली बार जीता था ।

उत्तर :- इसका आयोजन दक्षिण एशियाई हैंडबॉल महासंघ और एशियाई हैंडबॉल महासंघ के तत्वावधान में भारतीय हैंडबॉल संघ के सहयोग से किया जाएगा।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.