भारतीय पैरालंपिक समिति ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के 12वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। भारत 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं, जिसमें विश्व पैरा एथलेटिक्स के प्रमुख पॉल फिट्जरलाड, भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया और विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के 12वें संस्करण की ब्रांड एंबेसडर कंगना रनौत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
भारत पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा जो 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करता है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स, पैरा-स्पोर्ट्स की विश्व शासी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति का एक घटक है।
पहली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 1994 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित की गई थी।
पहले, यह हर चार साल में आयोजित की जाती थी, लेकिन 2011 से, यह हर दो साल में आयोजित की जाती है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स का मुख्यालय: बॉन, जर्मनी
विश्व पैरा एथलेटिक्स के प्रमुख: पॉल फिट्ज़गेराल्ड
भारतीय पैरालंपिक समिति के बारे में
स्थापना - 1994
यह शारीरिक रूप से विकलांग और दृष्टिबाधित लोगों के लिए खेलों का शासी निकाय है।
यह अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति से संबद्ध है।
मुख्यालय- बेंगलुरु, कर्नाटक
अध्यक्ष - देवेंद्र जहाझरिया