Home > Current Affairs > International > Silicon Valley schools include Hindi as world language in curriculum

सिलिकॉन वैली के स्कूलों ने हिंदी को विश्व भाषा के रूप में पाठ्यक्रम में किया शामिल

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Silicon Valley schools include Hindi as world language in curriculum Education 5 min read

कैलिफ़ोर्निया में पहली बार, लोकप्रिय सिलिकॉन वैली के दो सरकारी स्कूल पहली बार अपने पाठ्यक्रम में विश्व भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करेंगे। जनवरी 2024 में हिंदी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पेश करने के निर्णय का फ़्रेमोंट में बड़े भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया।

हिंदी को विश्व भाषा के रूप मान्यता: 

  • स्कूलों में हिंदी को विश्व भाषा के रूप में पढ़ाने का फैसला लिया गया है। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में बड़े भारतीय अमेरिकी समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत किया है। यहां रहने वाले लोग अपने बच्चों को स्कूलों में हिंदी सिखाने की मांग कर रहे थे। 
  • कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में भारतीय अमेरिकियों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में दो सरकारी स्कूलों में हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।
  • फ्रेमोंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट (एफयूएसडी) बोर्ड ने हिंदी की पढ़ाई के लिए पायलट कार्यक्रम आरंभ करने का फैसला लिया है। 

हॉर्नर मिडिल स्कूल और इरविंगटन हाई स्कूल में पढाई जाएगी:  

  • इसके लिए 17 जनवरी 2024 को 4-1 वोट से मतदान किया गया। अगस्त में शुरू होने वाले 2024-25 सत्र में हॉर्नर मिडिल स्कूल और इरविंगटन हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में हिंदी को शामिल किया जाएगा।
  • हॉर्नर मिडिल स्कूल और इरविंगटन हाई स्कूल में 65 प्रतिशत छात्र आबादी भारतीय अमेरिकी है। पूरे जिले में कुल 29 प्राथमिक, पांच मध्य और पांच उच्च विद्यालय हैं। 
  • एफयूएसडी बोर्ड की बैठक में शामिल सदस्यों विवेक प्रसाद, शेरोन कोको, लैरी स्वीनी और अध्यक्ष याजिंग झांग ने हिंदी भाषा की पढ़ाई वाले प्रस्ताव का समर्थन किया। इन्होंने छात्रों के कल्याण को अपने फैसले का प्रमुख कारक करार दिया।
  • प्रस्ताव का समर्थन करने वाले ट्रस्टी विवेक प्रसाद ने कहा की  मैंने हिंदी भाषा की पढ़ाई का फैसला लेने को वहां रहने वाले समुदाय के लिए एक  अहम फैसले के रूप में बदल दिया।

अन्य विद्यालयों में भी पढाए जा सकेंगे हिंदी:   

एफयूएसडी का छात्र समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता का इजहार करते हुए ट्रस्टी शेरोन कोको के अनुसार, यदि दो सरकारी स्कूलों में हुई शुरुआत सफल होती है, तो इसे अन्य स्थानों पर लागु किया जा सकेगा।

किन देशों में पढाई जा रही है हिंदी?

  • हिंदी को पहले से ही वैश्विक स्तर पर काफी पहचान मिली हुई है। वर्तमान में यह कई देशों की स्कूलों में पढ़ाई जा रही है। जिन देशों में हिंदी पढ़ाई जा रही है वे मुख्यतः - 
    • मॉरिशस, फिजी, जापान, इटली, नेपाल, दक्षिण अफ़्रीका, फिनलैंड आदि देश हैं। 
  • इसके अलावा हाल ही में ब्रिटेन ने भी इसी शैक्षणिक सत्र से 1500 स्कूलों में हिन्दी भाषा की पढ़ाई शुरू करने का फ़ैसला किया है। इसके लिए वहां की सरकार ने 2 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया है।

विश्व हिंदी दिवस का आयोजन: 

  • वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष 2024 में हिंदी दिवस की थीम है  'हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना'। 

हिन्दी के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • विश्व के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।
  • हिन्दी दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।
  • फिजी में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।
  • अब हिन्दी भाषा में वेब एड्रेस या यू आर एल भी बनाए जाने लगे हैं।
  • अंग्रेजी भाषा भी हिन्दी के शब्दों को अपना रही है जैसे अवतार - Avtaar, योगा  Yoga आदि है।
  • देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिन्दी भाषा विश्व की सबसे सरलतम वैज्ञानिक भाषा है।

FAQ

उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर:- फिजी

उत्तर:- 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है |

उत्तर :- 'हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना'
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.