Home > Current Affairs > International > Algeria: 9th member of the New Development Bank Promoted by BRICS

अल्जीरिया: ब्रिक्स द्वारा प्रवर्तित न्यू डेवलपमेंट बैंक का 9वां सदस्य देश

Utkarsh Classes Last Updated 25-05-2025
Algeria: 9th member of the New Development Bank Promoted by BRICS Place in News 4 min read

अफ्रीकी देश अल्जीरिया आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स देशों द्वारा प्रवर्तित न्यू डेवलपमेंट बैंक का सदस्य बन गया है। न्यू डेवलपमेंट बैंक के अनुसार, अल्जीरिया ने 19 मई 2025 को बैंक की सदस्यता के लिए प्रवेश पत्र जमा कर दिया और इस तरह वह बैंक का 9वां सदस्य बन गया। 

इससे पहले मार्च 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने घोषणा की थी कि उनका देश न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल हो जाएगा, लेकिन अभी तक उसे न्यू डेवलपमेंट बैंक के पास प्रवेश पत्र जमा नहीं किया है।

न्यू डेवलपमेंट बैंक

न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना 2015 में ब्रिक्स बैंक के रूप में ब्रिक्स सदस्य देशों - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई थी।

बैंक की स्थापना विश्व बैंक के मॉडल पर एक बहुपक्षीय विकास बैंक के रूप में की गई थी।

कार्य

  • ब्रिक्स और उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों को बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करना है ।
  • यह संप्रभु और गैर-संप्रभु दोनों प्रकार के ऋण प्रदान करता है।
  • संप्रभु ऋण का अर्थ है किसी देश की सरकार को दिया गया ऋण। गैर-संप्रभु ऋण का अर्थ है निजी क्षेत्रों जैसी गैर-सरकारी संस्थाओं को दिया गया ऋण।

अधिकृत पूंजी और मतदान अधिकार

बैंक की अधिकृत पूंजी: 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर

मतदान अधिकार

ब्राजील, रूस, भारत, दक्षिण अफ्रीका और चीन के पास - 18.98% प्रत्येक।

मिस्र - 2.27%

बांग्लादेश - 1.79%

यूएई- 1.06

सदस्य और मुख्यालय

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य न्यू डेवलपमेंट बैंक के सदस्य बन सकते हैं।

वर्तमान सदस्य  - नौ देश 

संस्थापक सदस्य -ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका,

बांग्लादेश (16 सितंबर 2021), संयुक्त अरब अमीरात (4 अक्टूबर 2021), मिस्र (20 फरवरी 2023) और अल्जीरिया (19 मई 2025)।

मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय

मुख्यालय: शंघाई, चीन

बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय:

  • भारतीय क्षेत्रीय कार्यालय- गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) 2022 में।
  • अफ्रीका क्षेत्रीय केंद्र- जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका, 2017 में।
  • अमेरिका क्षेत्रीय कार्यालय- साओ पाउलो, ब्राजील, 2019 में
  • यूरेशियन क्षेत्रीय केंद्र- मास्को, रूस, 2020 में।

अध्यक्ष: ब्राजील की डिल्मा रूसेफ

ब्रिक्स के बारे में

ब्रिक्स एक अंतर-सरकारी संगठन है जो 16 जून 2009 को अस्तित्व में आया।

2001 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) कर दिया गया।

सदस्य- ग्यारह 

ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान

वर्तमान अध्यक्ष - ब्राजील

FAQ

उत्तर: अल्जीरिया। अन्य सदस्य हैं - ब्राजील, रूस, भारत, दक्षिण अफ्रीका, चीन, बांग्लादेश, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात।

उत्तर: शंघाई, चीन

उत्तर: ब्रिक्स बैंक। इसकी स्थापना 1 जनवरी 2015 को हुई थी।

उत्तर: ग्यारह - ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान ।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.