श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने 1 फरवरी 2025 को राउरकेला.ओडिशा के खचाखच भरे बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल में हैदराबाद तूफान को 4-3 से हराकर छठी पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का खिताब जीता। विजेता टीम श्राची ररह बंगाल टाइगर्स को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार और उपविजेता रही हैदराबाद तूफ़ान को पुरस्कार राशि के रूप में 2 करोड़ रुपये मिले ।
छठी पुरुष हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर 2024 से 1 फरवरी 2025 तक ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
इससे पहले, ओडिशा वॉरियर्स ने फाइनल में सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के पहले संस्करण का खिताब जीता था। महिला हॉकी इंडिया लीग का उद्घाटन 26 जनवरी 2025 को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
श्राची ररह बंगाल टाइगर्स के लिए यह पहला हॉकी इंडिया लीग खिताब था। फाइनल मैच में, बंगाल टाइगर के जुगराज सिंह ने गोलों की हैट्रिक लगाई और सेम लेन ने बंगाल टाइगर के लिए चौथा गोल करके हैदराबाद तूफान के ऊपर 4-3 से जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई। हैदराबाद तूफान के लिए गोंजालो पेइलाट ने दो और अमनदीप लाकड़ा ने एक बार गोल किया।
छठी पुरुष हॉकी इंडिया लीग के पुरस्कार विजेता निम्नलिखित हैं:
अब तक आयोजित छह पुरुष हॉकी इंडिया लीग के विजेता और उपविजेता निम्नलिखित हैं।
संस्करण |
वर्ष |
विजेता |
उप- विजेता |
1 |
2103 |
रांची राइनो |
दिल्ली वेवराइडर्स |
2 |
2014 |
दिल्ली वेवराइडर्स |
पंजाब वारियर्स |
3 |
2015 |
रांची रे |
पंजाब वारियर्स |
4 |
2016 |
पंजाब वारियर्स |
कलिंगा लांसर्स |
5 |
2017 |
कलिंगा लांसर्स |
दबंग मुंबई |
6 |
2024-25 |
श्राची ररह बंगाल टाइगर्स |
हैदराबाद तूफान |
ओडिशा वॉरियर्स ने पहली महिला हॉकी इंडिया लीग 2025 जीती