Home > Current Affairs > National > Odisha Awarded For Best Tableau During 75th Republic Day Parade

75वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ओडिशा को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Odisha Awarded For Best Tableau During 75th Republic Day Parade Award and Honour 4 min read

75वें गणतंत्र दिवस परेड 2024 के दौरान ओडिशा को सर्वश्रेष्ठ झांकी के पुरस्कार से नवाजा गया। ओडिशा को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शित झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। इस अवसर पर ओडिशा ने अपने झांकी में महिला सशक्तीकरण के साथ ही राज्य के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित किया था।

  • इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 30 जनवरी 2024 को बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और झांकी के पुरस्कार प्रदान किए । दोनों श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के पुरस्कार वितरण दिल्ली छावनी में आयोजित एक समारोह के दौरान किए गए।

गुजरात की झांकी को लोगों की पसंद श्रेणी में पहला स्थान: 

  • धोरडो पर्यटन गांव को प्रदर्शित करने वाली गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी (पॉपुलर चॉइस कैटेगरी) में पहला स्थान पाया है। 

मंत्रालयों और विभागों द्वारा प्रदर्शित की गई झांकियों में ‘भारत': 

  • 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 16 झांकियां निकाली गई। जबकि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से नौ झांकियां कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी।
  • परंपरागत परेड के दौरान विभिन्न ‘लोकतंत्र की जननी’ विषयक संस्कृति मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। 
  • जीवंत गांवों को दर्शाने वाली गृह मंत्रालय की झांकी को दूसरा पुरस्कार मिला है। 

झांकियां प्रस्तुत करने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश: 

  • जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने झांकियां प्रस्तुत कीं उनमें मुख्यतः शामिल थे।
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • ओडिशा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • लद्दाख
    • तमिलनाडु
    • गुजरात
    • मेघालय
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • तेलंगाना 

75वें गणतंत्र दिवस समारोह में अन्य राज्यों का पुरस्कार: 

निर्णायकों की पसंद श्रेणी में पुरस्कार: 

  • 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में ओडिशा की झांकी निर्णायकों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही। जबकि, गुजरात दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। 
  • निर्णायकों की पसंद श्रेणी में तीन जज का पैनल बनाया गया था। 

पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में पुरस्कार: 

  • गुजरात की झांकी ने पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में शीर्ष स्थान हासिल किया। लोगों की पसंद श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा और आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। 
  • पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में विजेताओं का चयन करने के लिए, MYGOV प्लेटफॉर्म  के माध्यम से सार्वजनिक मतदान किया गया था।

75वें गणतंत्र दिवस विभिन्न राज्यों की झांकी की विशेषता: 

  • गुजरात के सीमांत पर्यटन की वैश्विक पहचान विषय पर आधारित थी। 
  • रामलला की एक कलात्मक प्रतिमा इस साल गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में शामिल की गई थी। 
  • झांकी में पहले हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को भी दर्शाया गया।

FAQ

उत्तर :- 16 झांकियां निकाली गई।

उत्तर : नौ झांकियां निकाली गई।

उत्तर :- ओडिशा की झांकी निर्णायकों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही।

उत्तर :- गुजरात की झांकी ने पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

उत्तर :- ‘लोकतंत्र की जननी’ विषयक संस्कृति मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.