Home > Current Affairs > National > NYPF 2024 organized in Central Hall of Parliament House

एनवाईपीएफ 2024 का आयोजन संसद भवन के सेंट्रल हॉल में किया गया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
NYPF 2024 organized in Central Hall of Parliament House Festival 4 min read

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 5 मार्च, 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के फाइनल का उद्घाटन किया । इस महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में किया जा रहा है। इस महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन 6 मार्च, 2024 को किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 6 मार्च, 2024 को समापन समारोह में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का थीम:  

  • इस वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन 'युवाओं की आवाज- राष्ट्र के परिवर्तन के लिए सहभागी और सशक्त बने'(यंग वॉयस: एंगेज एंड एम्पावर फॉर नेशन ट्रांसफॉर्मेशन) विषय पर आधारित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का आयोजन: 

  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का आयोजन देश भर में 9 फरवरी, 2024 से 6 मार्च, 2024 तक किया जा रहा है। 
  • युवा संसद का आयोजन देश के 785 जिलों को कवर करते हुए तीन स्तरों पर किया गया है।
  • जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी, 2024 से 14 फरवरी, 2024 तक किया गया। 
  • जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी 2024 तक राज्य युवा संसद में भाग लिया।
  • राज्य-स्तरीय 87 विजेता 5 और 6 मार्च 2024 को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के फाइनल के लिए एकत्रित हुए। 
  • 87 राज्य विजेता (प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता) राष्ट्रीय युवा संसद में भाग ले रहे हैं। इनमें से 29 (प्रत्येक एसवाईपी के प्रथम स्थान धारक) दिए गए विषयों पर अपनी बात रखेंगे। शेष 58 राष्ट्रीय युवा संसद में श्रोता के रूप में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के बारे में:

  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से युवा संसद का आयोजन कर रहा है। इसे तीन स्तरों पर आयोजित किया जाता है। जो इस प्रकार से है: 
    • जिला युवा संसद 
    • राज्य युवा संसद
    • राष्ट्रीय युवा संसद। 

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का उद्देश्य: 

  • प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के उद्देश्यों को निम्नलिखित बिन्दुओं में देखा जा सकता है: 
    • इन युवा संसदों का उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान करना; 
    • अनुशासन, दूसरों के दृष्टिकोण के प्रति सहनशीलता की स्वस्थ्य आदतें विकसित करना
    • युवाओं को संसद की प्रथाओं और प्रक्रियाओं के बारे में जानने में सक्षम बनाना है। 
  • युवा संसद सक्रिय नागरिकता के महत्व के बारे में जागरूकता उत्‍पन्‍न करने तथा युवा सम्‍बद्धता और भागीदारी को बढ़ावा देने में भी मदद करती है। 
  • इस प्रकार का आयोजन युवाओं में नेतृत्व के गुणों को बढ़ावा देता है। 
  • उन्हें अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने और इस प्रक्रिया में राष्ट्र निर्माण में योगदान करने में सक्षम बनाता है।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) की शुरुआत: 

  • एनवाईपीएफ की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 31 दिसंबर 2017 को अपने मन की बात संबोधन में दिए गए विचार पर आधारित है। 
  • प्रधानमंत्री के विचार से प्रेरणा लेते हुए, प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया था। तब से इसे प्रति वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 2024 में पाँचवां राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

FAQ

उत्तर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है।

उत्तर : ‘युवाओं की आवाज- राष्ट्र के परिवर्तन के लिए सहभागी और सशक्त बने’

उत्तर : तीन

उत्तर : 2019
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.