Home > Current Affairs > International > National Sports Awards 2023: Presented by President Droupadi Murmu

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किये गये

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
National Sports Awards 2023: Presented by President Droupadi Murmu Award and Honour 7 min read

9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किये गये।

प्रमुख बिंदु:

  • युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 20 दिसंबर‚ 2023 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा की गयी थी।
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन) और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैडमिंटन) को दिया गया। 
  • खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन/नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया था।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023 विजेता -

  • 1. चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन)
  • 2. श्री रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैडमिंटन)

अर्जुन पुरस्कार-2023 विजेता -

  • 1. श्री ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  • 2. सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  • 3. श्री श्रीशंकर एम (व्यायाम)
  • 4. सुश्री पारुल चौधरी (व्यायाम)
  • 5. श्री मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाज़ी) 
  • 6. सुश्री आर वैशाली (शतरंज)
  • 7. श्री मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  • 8. श्री अनुष अग्रवाल (घुड़सवार)
  • 9. सुश्री दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  • 10. सुश्री दीक्षा डागर (गोल्फ़)
  • 11. श्री कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  • 12. सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  • 13. श्री पवन कुमार (कबड्डी)
  • 14. सुश्री रितु नेगी (कबड्डी)
  • 15. सुश्री नसरीन (खो-खो)
  • 16. सुश्री पिंकी (लॉन बॉल्स)
  • 17. श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  • 18. सुश्री ईशा सिंह (शूटिंग)
  • 19. श्री हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश)
  • 20. सुश्री अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  • 21. श्री सुनील कुमार (कुश्ती)
  • 22. सुश्री अंतिम (कुश्ती)
  • 23. सुश्री नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  • 24. सुश्री शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  • 25. श्री इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  • 26. सुश्री प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023 (नियमित श्रेणी) विजेता:

  • 1. श्री ललित कुमार (कुश्ती)
  • 2. श्री आर.बी. रमेश (शतरंज)
  • 3. श्री महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
  • 4. श्री शिवेन्द्र सिंह (हॉकी)
  • 5. श्री गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मलखंब)

द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023 (आजीवन श्रेणी) विजेता:

  • 1. श्री जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ़)
  • 2. श्री भास्करन ई (कबड्डी)
  • 3. श्री जयन्त कुमार पुसीलाल (टेबल टेनिस

आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023 विजेता:

1. सुश्री मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)

2. श्री विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)

3. सुश्री कविता सेल्वराज (कबड्डी)

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2023:

  • ओवर ऑल विजेता विश्वविद्यालय - गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर
  • प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय - लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023:

  • 1. नवोदित/युवा प्रतिभा की पहचान एवं पोषण - जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु 
  • 2. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन - ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेट लिमिटेड

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

  • खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल यह पुरस्कार दिए जाते हैं।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:

  • खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 1991-1992 में स्थापित किया गया था। 
  • इसके पहले प्राप्तकर्त्ता शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद है।
  • यह पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न के रूप में जाना जाता था।
  • यह किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • इसमें 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है।
  • यह खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।

अर्जुन पुरस्कार:

  • यह वर्ष 1961 में राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि की पहचान करने के लिये स्थापित किया गया था।
  • यह पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना के गुण दिखाने के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार:

  • यह वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा खेल संबंधी प्रशिक्षण में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
  • यह उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
  • इसमें 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, द्रोणाचार्य की एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है।

ध्यानचंद पुरस्कार:

  • यह वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था।
  • यह उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।
  • इसके अंतर्गत ध्यानचंद की एक प्रतिमा, 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक समारोहिक पोशाक शामिल है। 

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी:

  • यह वर्ष 1956-1957 में स्थापित की गई थी।
  • यह विश्वविद्यालय स्तर के खेल प्रदर्शन के लिये है।
  • यह विगत एक वर्ष की अवधि में "अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन" के लिये विश्वविद्यालय को दी जाती है।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:

  • यह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों), खेल नियंत्रण बोर्डों, गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

FAQ

Ans. 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा।

Ans. चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन) और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैडमिंटन)

Ans. क्रिकेट

Ans. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

Ans. शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.