भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने टूर ऑपरेटरों और राज्य पर्यटन विभागों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र सहित विश्व भर से भारत में आने वाले पर्यटकों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगापुर में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया’ में भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया का आयोजन:
- यह प्रदर्शनी-आईटीबी एशिया का आयोजन 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2023 तक किया गया।
- पर्यटन मंत्रालय, प्रदर्शनी में भारतीय पर्यटन उद्योग के भागीदारी का नेतृत्व किया।
- भारत के यात्रियों के लिए विभिन्न पर्यटन उत्पादों और परिवर्तनकारी अनुभवों की श्रृंखला को प्रदर्शित करने हेतु विश्व और विशेष रूप से एशिया प्रशांत क्षेत्र से यात्रा, व्यापार, व्यवसाय और हितधारकों को आकर्षित करता है।
प्रदर्शनी में अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन:
- इस प्रदर्शनी में अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया।
प्रदर्शनी में इन भारतीय राज्यों एवं कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया:
- आईटीबी एशिया में अतुल्य भारत मंडप के भीतर भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर सहित गंतव्य प्रबंधन कंपनियां (डीएमसी) थीं जिन्होंने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया।
- गोवा राज्य सरकार के साथ-साथ लद्दाख, जम्मू और कश्मीर और पुदुचेरी, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने भी अपने संबंधित पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए भाग लिया।
विजिट इंडिया वर्ष 2023 के रूप में घोषित किया गया:
- लक्षित संभावित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पसंदीदा गंतव्य के रूप में भारत की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस वर्ष को ‘विजिट इंडिया वर्ष’ 2023 के रूप में घोषित किया गया है।
- दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के साथ सिंगापुर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटन बाजार है, विशेष रूप से बौद्ध पर्यटन के लिए। इस क्षेत्र के साथ भारत का उत्कृष्ट संपर्क रहा है।
पर्यटन मंत्रालय टिकाऊ पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति आरंभ की है:
- पर्यटन मंत्रालय का ध्यान टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र में स्थिरता को मुख्यधारा में लाने पर है।
- भारत ने भारतीय पर्यटन क्षेत्र में स्थिरता लाने और प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधनों की सुरक्षा करते हुए अधिक लचीला, समावेशी, कार्बन-तटस्थ और संसाधन-कुशल पर्यटन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टिकाऊ पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति आरंभ की है।
- इस रणनीति के तहत सात प्रमुख स्तंभ हैं जो पर्यावरण, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक स्थिरता को बढ़ावा देने, जैव विविधता की रक्षा करने और कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित हैं।
ट्रैवल फॉर लाइफ:
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) 2023 के अवसर पर, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के साथ साझेदारी में, मिशन लाइफ के तहत एक क्षेत्रीय कार्यक्रम 'ट्रैवल फॉर लाइफ' के वैश्विक लॉन्च का आयोजन किया।