Home > Current Affairs > National > Maushami Chakraborty becomes the Director General of All India Radio

मौसमी चक्रवर्ती बनी ऑल इंडिया रेडियो की नई महानिदेशक

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Maushami Chakraborty becomes the Director General of All India Radio Appointment 4 min read

वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारी मौसमी चक्रवर्ती को ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) का महानिदेशक (समाचार) नियुक्त किया गया है। मौसमी चक्रवर्ती अपना नया पद अप्रैल 2024 में ग्रहण करेंगी। 

मौसमी चक्रवर्ती, वसुधा गुप्ता को प्रतिस्थापित करेंगी:

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मौसमी चक्रवर्ती, वसुधा गुप्ता का स्थान लेंगी। मंत्रालय ने 16 मार्च 2024 को इनकी नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की। मौसमी चक्रवर्ती, 1991 बैच की भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी हैं।

आकाशवाणी के बारे में:  

  • भारत में प्रसारण, आकाशवाणी के अस्तित्व में आने से लगभग 13 वर्ष पहले आरंभ हुआ था। जून 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे ने देश में पहला प्रसारण किया। 
  • इसके पांच महीने बाद कलकत्ता रेडियो क्लब की स्थापना की गई। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (आईबीसी) 23 जुलाई, 1927 को अस्तित्व में आई। लेकिन आईबीसी को तीन वर्ष से भी कम समय में बंद करना पड़ा।
  • अप्रैल 1930 में, उद्योग और श्रम विभाग के अंतर्गत भारतीय प्रसारण सेवा ने प्रायोगिक आधार पर अपना परिचालन आरंभ किया। 
  • अगस्त 1935 में लियोनेल फील्डन को प्रसारण का पहला निदेशक नियुक्त किया गया। अगले महीने आकाशवाणी मैसूर में एक निजी रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया। 8 जून, 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा को ऑल इंडिया रेडियो का नाम दिया गया।
  • केंद्रीय समाचार संगठन (सीएनओ) अगस्त, 1937 में अस्तित्व में आया। उसी वर्ष, आकाशवाणी संचार विभाग के अंतर्गत आ गई। चार वर्ष के बाद इसे सूचना और प्रसारण विभाग के अंतर्गत प्रतिस्थापित कर दिया गया। 
  • भारत की स्वतंत्रता के समय भारत में दिल्ली, बॉम्बे, कलकत्ता, मद्रास, तिरुचिरापल्ली और लखनऊ में छह रेडियो स्टेशन थे। उस समय आकाशवाणी का कवरेज केवल 2.5% क्षेत्र और 11% जनसंख्या तक सीमित था। 
  • अगले वर्ष, सीएनओ को दो प्रभागों, समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी) और बाहरी सेवा प्रभाग (ईएसडी) में विभाजित कर दिया गया। 1956 में राष्ट्रीय प्रसारक के लिए आकाशवाणी नाम अपनाया गया। विविध भारती सेवा 1957 में लोकप्रिय फिल्म संगीत के मुख्य घटक के रूप में आरंभ की गई थी।
  • ऑल इंडिया रेडियो द्वारा प्राप्त की गई अभूतपूर्व वृद्धि ने इसे विश्व के सबसे बड़े मीडिया संगठनों में से एक बना दिया है। 262 रेडियो स्टेशनों के नेटवर्क के साथ, आकाशवाणी आज देश की लगभग पूरी आबादी और कुल क्षेत्रफल के लगभग 92% तक पहुँच प्राप्त कर चुकी है। 
  • एआईआर वर्तमान में सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से विविध आबादी के लिए 23 भाषाओं और 146 बोलियों में प्रसारण करता है।
  • विदेश सेवा प्रभाग के कार्यक्रम 11 भारतीय और 16 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होते हैं जो 100 से अधिक देशों तक अपनी सेवाएं संचालित करते हैं। इन विदेशी प्रसारणों का उद्देश्य विदेशी श्रोताओं को देश के विकास के बारे में सूचित रखने के साथ ही मनोरंजन प्रदान करना है।

FAQ

Answer: मौसमी चक्रवर्ती

Answer: वसुधा गुप्ता

Answer: जून 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे ने देश में पहला प्रसारण किया।

Answer: स्वतंत्रता के समय भारत में कुल छह रेडियो स्टेशन थे।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.