Home > Current Affairs > National > Maharashtra Men's and Women National Kho Kho Champion

महाराष्ट्र पुरुष और महिला राष्ट्रीय खो खो चैंपियन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Maharashtra Men's and Women National Kho Kho Champion Sport 5 min read

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 में महाराष्ट्र की टीम ने दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पुरुष और महिला दोनों खिताब जीते। विजेता टीम को 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक ट्रॉफी मिली। उपविजेता को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

56वीं राष्ट्रीय खो खो पुरुष चैंपियन महाराष्ट्र

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में महाराष्ट्र की  पुरुष टीम ने भारतीय रेलवे की टीम को हराया। निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमें 32-32 अंकों पर बराबरी पर रहीं। तीसरी पारी में महाराष्ट्र ने भारतीय रेलवे को 50 के मुकाबले 52 अंकों से हराया।

सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने कोल्हापुर की टीम को 30-28 अंकों से हराया। भारतीय रेलवे टीम ने अपने सेमीफाइनल मैच में ओडिशा को 24-22 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी ।

56वीं राष्ट्रीय खो खो महिला चैंपियन महाराष्ट्र

महिला वर्ग में सम्पदा मौर्य की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम को 18-16 अंकों से हरा कर खिताब अपने नाम किया । सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टीम ने ओडिशा को 24-20 से हराया था , जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली को 32-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया।

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल 2024 तक दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

पुरुष वर्ग में, 37 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 8 समूहों में विभाजित किया गया था। इसी प्रकार महिला वर्ग में भी 37 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 8 समूहों में विभाजित किया गया था

खो-खो खेल

खो - खो भारत का एक पारंपरिक खेल है जो बहुत प्राचीन माना जाता है। यह भारत में कब्बडी के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय पारंपरिक खेल माना जाता है। इसे घर के अंदर या बाहर दोनों जगह खेला जा सकता है। पहली खो -खो प्रतियोगिता 1914 में आयोजित की गई थी।

भारतीय खो-खो महासंघ ने 1959 में विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में पहली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया 

था ।

खो -खो को 1936 के बेलिन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और 1987 में कोलकाता (कलकत्ता)

में आयोजित तीसरे दक्षिण एशियाई फेडरेशन खेलों में एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया था।

एशियाई खो- खो महासंघ की स्थापना तीसरे दक्षिण एशियाई महासंघ खेलों के दौरान की गई थी।

पहले एशियाई स्तर के खेल 1996 में कोलकाता में एशियाई खो -खो फेडरेशन चैम्पियनशिप के रूप में आयोजित किए गए थे। बाद में, इसका नाम बदलकर एशियाई खो -खो चैम्पियनशिप कर दिया गया। 

भारतीय पुरुष और महिला टीमें मौजूदा एशियाई चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में असम में आयोजित चौथी एशियाई खो -खो चैंपियनशिप के पुरुष और महिला खिताब जीते थे ।

खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए 30 जून को राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खो-खो दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारतीय खो- खो महासंघ

इसकी स्थापना 1955 में की गई थी। यह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निकाय है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

अध्यक्ष: सुधांशु मित्त

FAQ

उत्तर: महाराष्ट्र

उत्तर: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण।

उत्तर : नई दिल्ली

उत्तर: 30 जून को

उत्तर: 1936 बर्लिन ओलम्पिक।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.