Home > Current Affairs > International > ISRO scientist VR Lalithambika gets France's highest civilian award

इसरो वैज्ञानिक वीआर ललितान्बिका को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Utkarsh Classes Last Updated 30-11-2023
ISRO scientist VR Lalithambika gets France's highest civilian award Award and Honour 4 min read

इसरो वैज्ञानिक वी आर ललितांबिका को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द लीजन आफ आनर’ से सम्मानित किया गया है। ललितांबिका को यह पुरस्कार 28 नवंबर 2023 को भारत में फ्रांस के राजदूत थियेरी मथौ की ओर से प्रदान किया गया। 

  • सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार द लीजन आफ आनर (शेवेलियर ऑफ द लीजियन डी'ऑनर) की स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था।
  • यह पुरस्कार फ्रांस के लिए सर्वोच्च कार्य के लिए दिया जाता है। इसमें नागरिकता को ध्यान में नहीं रखी जाती, अर्थात किसी भी देश के नागरिक को यह पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है। 
  • फ्रांस दूतावास की ओर से जानकारी दी गई है कि एडवांस लांच व्हीकल टेक्नालाजी विशेषज्ञ ललितांबिका इसरो के कई राकेटों के लॉन्चिंग और निर्माण कार्य से जुड़ी रही हैं। इनमें पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) विशेष है।
  • ललितांबिका को वैज्ञानिक और स्पेस टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त है। 
  • ललितांबिका की विशेषज्ञता, उपलब्धियों और अथक प्रयासों ने भारत-फ्रांसीसी अंतरिक्ष साझेदारी के लंबे इतिहास में एक नया महत्वाकांक्षी अध्याय लिखा है।

ललितांबिका ने फ्रांस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ समन्वय किया:  

  • वर्ष 2018 में ह्यूमन स्पेश फ्लाइट प्रोग्राम की निदेशक के तौर पर गगनयान परियोजना को लेकर ललितांबिका ने फ्रांस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी (सीएनईएस) के साथ समन्वय का कार्य किया था। 

फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द लीजन आफ आनर’ से सम्मानित भारतीय:  

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई 2023 में फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 
  • फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान इसरो के पूर्व चेयरमैन ए एस किरण कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कमल हसन, अमर्त्य सेन, रवि शंकर, जुबिन मेहता, लता मंगेशकर, शशि थरूर, जेआरडी टाटा और रतन टाटा को भी मिल चुका है।

विशिष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाता है: 

  • फ्रांस का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो देश के लिए विशिष्ट काम करते हैं। यह सम्मान अन्य देशों के नागरिकों को भी दिया जाता है।

वैश्विक स्तर पर यह सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख:  

  • लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली समेत कई अन्य हस्तियां इस लिस्ट में शामिल हैं।

FAQ

Answer:- इसरो वैज्ञानिक वी आर ललितांबिका को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द लीजन आफ आनर’ से सम्मानित किया गया है।

Answer:- वी आर ललितांबिका इसरो में महिला वैज्ञानिक हैं; ललितांबिका को वैज्ञानिक और स्पेस टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त है।

Answer:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई 2023 में फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

Answer:- इसरो वैज्ञानिक ललितांबिका को यह पुरस्कार 28 नवंबर 2023 को भारत में फ्रांस के राजदूत थियेरी मथौ की ओर से दिया गया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.