Home > Current Affairs > National > Indian Navy conducts 'Exercise Poorvi Lehar' off the eastern seaboard

भारतीय नौसेना ने किया पूर्वी समुद्र-तट पर ‘पूर्वी लहर अभ्यास’ का संचालन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indian Navy conducts 'Exercise Poorvi Lehar' off the eastern seaboard Defence 5 min read

भारतीय नौसेना ने 20 अप्रैल 2024 को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के परिचालन नियंत्रण के तहत पूर्वी समुद्र-तट पर ‘पूर्वी लहर अभ्यास’ का संचालन किया। 

पूर्वी लहर अभ्यास (एक्सपीओएल) का उद्देश्य:  

  • इस एक्सपीओएल अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के क्रम में भारतीय नौसेना की तैयारियों के मूल्यांकन और  प्रक्रियाओं का सत्यापन करना था।
  • इस अभ्यास में जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों ने भाग लिया। 

एक्सपीओएल के विभिन्न चरण: 

  • एक्सपीओएल को मुख्यतः दो चरणों में आयोजित किया गया। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं: 
    • एक्सपीओएल के सामरिक चरण के दौरान वास्तविक परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण किया गया। 
    • एक्सपीओएल के हथियार चरण के दौरान लक्ष्य तक आयुध पहुंचाने की भारतीय नौसेना की क्षमता की पुष्टि के लिए विभिन्न फायरिंग का सफल संचालन किया गया। 
  • विभिन्न स्थानों से विमानों के परिचालन के साथ, अभ्यास के पूरे क्षेत्र में निरंतर समुद्री क्षेत्र जागरूकता बनाए रखी गई। 

एक्सपीओएल में मुख्य भागीदारी रही: 

  • पूर्वी नौसेना कमान की परिसंपत्तियों के अलावा, इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना, अंडमान और निकोबार कमान और तटरक्षक बल की परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया था। ये सेनाओं के बीच उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता का संकेत देती है।
  • अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बलों ने वास्तविक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किये, जिससे क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी तैयारी और बेहतर हुई।
  • एक्सपीओएल 2024 का सफल समापन, समुद्री क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प की पुष्टि करता है।

भारतीय नौसेना के बारे में:  

  • भारतीय नौसेना, भारतीय सशस्त्र बलों की नौसेना शाखा है। देश की सुरक्षा में शामिल अन्य दो बल, भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना हैं। भारत के राष्ट्रपति भारतीय नौसेना के सर्वोच्च कमांडर हैं। जबकि नौसेना स्टाफ के प्रमुख नौसेना की कमान संभालते हैं।
  • भारतीय नौसेना का प्राथमिक उद्देश्य देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना है। 
  • वर्तमान में इसे विभिन्न जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। इसे भारतीय नौसेना बखूबी पूर्ण कर रही है। इनमें प्रमुखतः  
    • भारतीय समुद्री क्षेत्र में नित नए-नए चुनौतियों का मुकाबला करना।
    • स्वदेशी प्रणालियों और हथियारों को विकसित करना। 
    • एक सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाने में मदद करने के लिए भारतीय नौसेना समुद्र की सतह के ऊपर और नीचे दोनों स्तर पर काम करती है।

भारतीय नौसेना की स्थापना:

  • तत्कालीन ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने 1612 में रायल इंडियन नेवी नाम से नौसेना की स्थापना की। उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक नौसैनिक दल का गठन किया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के तौर पर पुनर्गठित किया गया।
  • 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना के आक्रमण के जबाबी हमले में सफलता के प्रतीक के रूप में प्रति वर्ष 4 दिसंबर को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाता है। 

भारतीय नौसेना का मुख्यालय: 

  • नौसेना मुख्यालय: नई दिल्ली में स्थित है। भारतीय नौसेना को तीन कमानों में विभाजित किया गया है, जो निम्नवत् हैं:-
    • मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई
    • मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापट्टनम
    • मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि

भारतीय नौसेना का प्रमुख: 

  • वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 30 अप्रैल 2024 से देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे। 
  • वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के सेवानिवृत्त होने पर 30 अप्रैल 2024 को वह वाइस एडमिरल का पदभार संभालेंगे।

FAQ

Answer: भारतीय नौसेना

Answer: भारत के पूर्वी तट पर

Answer: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 30 अप्रैल 2024 से देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.