सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 17 Sep 2024
3 Min Read

हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। आठवीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच 17 सितंबर 2024 को चीन के हुलुनबुइर शहर में स्थित मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया था।
गत विजेता चैंपियन भारत ने इससे पहले 2011,2016,2018 और 2023 में ट्रॉफी जीती थी।
फाइनल में जुगराज सिंह ने 51 मिनट में मैच का एकमात्र विजयी गोल किया।
8वीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 8-17 सितंबर 2024 तक हुलुनबुइर सिटी, इनर मंगोलिया, चीन में आयोजित की गई थी।
आठवीं पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत एकमात्र टीम थी जिसने अपने सभी मैच जीतकर प्रतियोगिता में अजेय रही।
लीग चरण में भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1 से, मलेशिया को 8-1 से, दक्षिण कोरिया को 3-1 से और पाकिस्तान को 2-1 से हराया।
सेमीफाइनल मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने छठे फाइनल में प्रवेश किया।
चीन के लिए, यह पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियनशिप में पहला फाइनल था। सेमीफाइनल में चीनी टीम ने पाकिस्तान को हराया था।
यह पहली प्रतियोगिता थी जिसमें भारतीय हॉकी टीम अपने महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बिना खेल रही थी। पीआर श्रीजेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से सन्यास ले लिया था।
भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन हैं।
तीन बार के पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन पाकिस्तान ने तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ मैच में दक्षिण कोरिया को 5-2 से हरा कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अर्जित किया । चौथे स्थान पर दक्षिण कोरिया, पांचवें स्थान पर मलेशिया और आखिरी और छठे स्थान पर जापान रहा।
आठवीं पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के पुरस्कार विजेता निम्नलिखित हैं।
पुरुषों की एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2011 से एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया जा रहा है। पुरुषों की एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पांच खिताब जीत के साथ सबसे सफल टीम है, उसके बाद पाकिस्तान है, जिसने तीन बार यह खिताब जीते हैं।
|
संस्करण संख्या |
प्रतियोगिता का वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता टीम |
उपविजेता टीम |
|
1 |
2011 |
ऑर्डोस, चीन |
भारत |
पाकिस्तान |
|
2 |
2012 |
दोहा ,कतर |
पाकिस्तान |
भारत |
|
3 |
2013 |
काकामिघारा, जापान |
पाकिस्तान |
जापान |
|
4 |
2016 |
कुआंतन, मलेशिया |
भारत |
पाकिस्तान |
|
5 |
2018 |
मस्कट, ओमान |
भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया |
- |
|
6 |
2021 |
ढाका, बांग्लादेश |
दक्षिण कोरिया |
जापान |
|
7 |
2023 |
चेन्नई, भारत |
भारत |
मलेशिया |
|
8 |
2024 |
हुलुनबुइर शहर, चीन |
भारत |
चीन |
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka