सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 08 Aug 2023
2 Min Read

24 सदस्यीय भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल युवा खेलों के 7वें संस्करण को दो पदकों के साथ 12वें स्थान पर समाप्त किया। शोआन गांगुली ने पुरुषों की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले तैराकी स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि अनुप्रिया वलियट ससी ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता।
7वें राष्ट्रमंडल युवा खेल 5-11 अगस्त 2023 तक पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो के हसेली क्रॉफर्ड स्टेडियम में आयोजित किए गए थे।
7वें राष्ट्रमंडल युवा खेलों में 71 राष्ट्रमंडल देशों और क्षेत्रों के 1,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।इन खेलों में 18 वर्ष से कम उम्र के एथलीट भाग लेते हैं।
पहला राष्ट्रमंडल युवा खेल 2000 में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित किया गया था।
पुणे, महाराष्ट्र ने 2008 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों के तीसरे संस्करण की मेजबानी की।
छठा राष्ट्रमंडल युवा खेल 2017 में नासाउ, बहामास में आयोजित किया गया था।
भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल युवा खेलों कुल 127 पदक जीते हैं जिसमे 51 स्वर्ण, 38 रजत और 36 कांस्य पदक हैं । राष्ट्रमंडल युवा खेलों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत चौथी सबसे सफल टीम है।
|
रैंक |
देश |
सोना |
चाँदी |
कांस्य |
कुल |
|
1. |
ऑस्ट्रेलिया |
8 |
7 |
9 |
24 |
|
2 |
इंगलैंड |
6 |
8 |
2 |
16 |
|
3. |
स्कॉटलैंड |
4 |
4 |
1 |
9 |
|
12. |
भारत |
0 |
1 |
1 |
2 |
यह 56 स्वतंत्र देशों का एक स्वैच्छिक संघ है जिन पर कभी ब्रिटेन का शासन था। हालाँकि इसमें रवांडा, मोज़ाम्बिक, गैबॉन और टोगो जैसे देश भी शामिल हैं जिन पर कभी ब्रिटेन का शासन नहीं रहा।
ब्रिटिश सम्राट राष्ट्रमंडल का प्रमुख है और वर्तमान में इसका नेतृत्व ब्रिटेन के राजा चार्ल्स कर रहे हैं।
टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Diwali Offer now valid till 27th!
Up to 90% OFF on all online courses + Extra 13% OFF with code UC13 – valid till exam day!