कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कृषि 24/7 की शुरूआत, वास्तविक समय पर निर्णय लेने में सहायता के लिए, कृषि समाचार लेखों की पहचान और प्रबंधन करने के लिए एक कुशल तंत्र की आवश्यकता को संबोधित करता है।
कृषि 24/7 के बारे में
- कृषि 24/7 को कृषि और किसान कल्याण विभाग (डीए एंड एफडब्ल्यू) द्वारा वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (वाधवानी एआई) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
- यह गूगल.ओआरजी समर्थन के साथ स्वचालित कृषि समाचार निगरानी और विश्लेषण तन्त्र के रूप शुरू की गई पहली AI-संचालित प्रणाली है।
- कृषि 24/7 प्रासंगिक समाचारों की पहचान करने, समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने और किसानों के हितों की रक्षा करने से संबंधित त्वरित कार्रवाई करने में कृषि और किसान कल्याण विभाग की सहायता करेगा।
- संस्थान ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के सहयोग से बीमारी के प्रकोप से निपटने के लिए एक घटना ट्रैकिंग और विश्लेषण प्रणाली को भी सफलतापूर्वक तैनात किया है।
- इस अत्याधुनिक एआई-संचालित तकनीक का उद्देश्य कृषि समाचारों पर अपडेट रहने और निर्णय-निर्णयन के तरीके में सकारात्मक सुधार करना है।
कृषि का महत्व 24/7
- कृषि 24/7 कृषि समाचार निगरानी और विश्लेषण के लिए पहला एआई-संचालित समाधान है, और यह कृषि मुद्दों के बारे में हमारे अपडेट रहने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
- यह कृषि संबंधी क्षेत्रों निर्णय-निर्माताओं को सशक्त बनाता है और दीर्घकालिक कृषि प्रगति को बढ़ावा देते हुए किसानों के हितों की रक्षा करता है।
- कृषि और किसान कल्याण विभाग, वाधवानी एआई और गूगल.ओआरजी का संयोजन अधिक कुशल और अनुकूल कृषि समाचार निगरानी प्रणाली स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- यह तन्त्र, प्रौद्योगिकी विभाग को महत्वपूर्ण समाचार खोजने, समय पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने और बेहतर निर्णय लेने के माध्यम से स्थायी कृषि विकास को बढ़ावा देने में सहायता करेगा।
- यह एआई तन्त्र कई भाषाओं में समाचार उपलब्ध कराता है, और अनेक भाषाओं में उनका अनुवाद भी करता है।
- इसके द्वारा उपलब्ध कराए गए समाचारों में शीर्षक, फसल का नाम, घटना का प्रकार, तिथि, स्थान, गंभीरता, सारांश और न्यूज़ स्रोत लिंक जैसी इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि मंत्रालय को प्रासंगिक वेब घटनाओं के संबंध में वास्तविक समय पर अलर्ट प्राप्त हो सके।