Home > Current Affairs > International > India finishes 2nd at the Archery World Cup 2025 Stage 2 in Shanghai

शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 2 में भारत दूसरे स्थान पर

Utkarsh Classes Last Updated 12-05-2025
India finishes 2nd at the Archery World Cup 2025 Stage 2 in Shanghai Sport 5 min read

भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के दूसरे  चरण में सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत के तरह दक्षिण कोरिया या कोरिया गणराज्य ने भी सात पदक जीते, लेकिन वह पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, क्योंकि भारत के दो स्वर्ण पदकों की तुलना में उसने पाँच स्वर्ण पदक जीते। इस प्रकार, भारत पदक तालिका में दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

8-13 अप्रैल 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल में आयोजित 2025 तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में, भारतीय तीरंदाजी दल ने 4 पदक जीते थे और पदक तालिका में  वह चौथे स्थान पर रहा था ।

तीरंदाजी विश्व कप 2025 का दूसरा चरण 6 से 11 मई 2025 तक शंघाई, चीन में आयोजित किया गया था। तीरंदाजी विश्व कप 2025 का तीसरा चरण 3 से 8 जून, 2025 तक अंताल्या, तुर्किये में आयोजित किया जाएगा।

शंघाई में भारतीय प्रदर्शन

भारत ने शंघाई में आयोजित 2025 विश्व तीरंदाजी कप के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए पुरुष और महिला तीरंदाजों का 23 सदस्यीय दल भेजा था । कंपाउंड तीरंदाजों ने भारत के लिए पांच पदक जीते, जबकि रिकर्व स्पर्धाओं में दो पदक जीते।

स्वर्ण पदक विजेता 

  • मधुरा धामनगांवकर- महिलाओं की व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा में।
  • ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव- पुरुषों की टीम कम्पाउंड स्पर्धा में ।

रजत पदक विजेता

  • ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धमनगांवकर और चिकिथा तनिपर्थी ,महिला की टीम कम्पाउंड स्पर्धा में।

कांस्य पदक  विजेता 

  • दीपिका कुमारी- महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा
  • पार्थ सालुंखे -पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व
  • मधुरा धमनगांवकर और अभिषेक वर्मा- मिश्रित टीम कंपाउंड 
  • ऋषभ यादव- पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड 

अंतिम पदक तालिका

शीर्ष पांच पदक विजेता देशों की सूची निम्नलिखित है।

पदक तालिका में स्थान 

देश 

स्वर्ण  

रजत 

कांस्य 

कुल पदक 

1

दक्षिण कोरिया 

5

2

0

7

2

भारत 

2

1

4

7

3

मेक्सिको

1

2

0

3

4

नीदरलैंड 

1

0

0

1

5

ग्रेट ब्रिटेन  

1

0

0

1

 

2025 तीरंदाजी विश्व कप के बारे में

तीरंदाजी विश्व कप विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन है। यह प्रतिवर्ष तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन करता है, जिसमें आम तौर पर चार चरण और ओलंपिक वर्षों में तीन चरण होते हैं।

विश्व कप फाइनल वार्षिक सत्र के अंत का प्रतीक है। 

2025 तीरंदाजी विश्व कप का कार्यक्रम इस प्रकार है।

चरण  

मेजबान देश 

तिथि 

1

ऑबर्नडेल, संयुक्त राज्य अमेरिका 

8-13 अप्रैल  2025

2

शंघाई, चीन

6-11 मई 2025

3

अंताल्या, तुर्किये

3-8 जून  2025

4

मैड्रिड ,स्पेन 

8-11 जुलाई  2025

फ़ाइनल 

नानजिंग, चीन

अक्टूबर 2025

 

विश्व तीरंदाजी के बारे में

स्थापना - 1931.

विश्व में तीरंदाजी की नियामक संस्था।

यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति से संबद्ध है।

मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड

सदस्य -168 देश

अध्यक्ष: प्रोफ़ेसर डॉ. उगुर एर्डनर

यह भी पढ़ें 

ऑबर्नडेल में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 1 में भारत चौथे स्थान पर

FAQ

उत्तर: शंघाई, चीन 6-11 मई 2025 तक।

उत्तर: सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक। भारत दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

उत्तर: तीरंदाजी
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.