भारतीय कूटनीतिक दबाव के आगे झुकते हुए कोलंबिया सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मारे गए लोगों की मौत पर ‘शोक’ जताने वाला अपना बयान वापस ले लिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की कोलंबिया यात्रा के दौरान कोलंबिया सरकार ने यह घोषणा की।
शशि थरूर के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना और पनामा का दौरा करने के बाद कोलंबिया पहुंचा। वे ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका का भी दौरा करेंगे।
सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों वाला सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, जो 32 प्रमुख देशों का दौरा करेगा।इसका उद्देश्य आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन और पहलगाम आतंकवादी घटना में उसकी भूमिका को उजागर किया जा सके तथा भारत के आतंकवाद विरोधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बताया जा सके।
भारत द्वारा 6-7 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू की। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के फलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के बाद इसे शुरू किया गया था।
इस हमले की जिम्मेदारी रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ़) ने ली है जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक अंग है।
6-7 मई के भारतीय हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें पाकिस्तान ने दावा किया था कि निर्दोष बच्चे और महिलाएं मारी गई थीं।
कोलंबियाई विदेश मंत्रालय ने उस समय पाकिस्तान में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया।
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा पहुंचने के बाद, शशि थरूर ने कोलंबिया की इस ‘संवेदना’ पर अपनी निराशा व्यक्त की।
भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद, कोलंबिया के विदेश मामलों के उप मंत्री, रोसा योलांडा विलाविसेनियो ने कहा कि कोलंबिया अपना बयान वापस ले रहा है क्योंकि अब वह अब सारी स्थिति को समझ रहा है।
संसदीय प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:
गुयाना और पनामा वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं।
कोलंबिया के 2026 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने की उम्मीद है, क्योंकि यह लैटिन अमेरिकी कोटे से एकमात्र उम्मीदवार है।
पाकिस्तान 2025 और 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है।
भारत वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं है।
इस प्रकार, भारत ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का मुकाबला करने के लिए कोलंबिया, गुयाना और पनामा को चुना है।
शशि थरूर के नेतृत्व वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
शशि थरूर जिस संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं उसमें भाजपा के तेजस्वी सूर्या, भुवनेश्वर कलिता और शशांक मणि त्रिपाठी शामिल हैं; तेलुगु देशम पार्टी के जीएम हरीश बालयोगी; शिवसेना के मिलिंद मुरली देवड़ा; झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद; और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की शांभवी।
यह दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है।
इसका नाम इतालवी खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने उत्तरी अमेरिका की खोज की थी।
राजधानी-बोगोटा
मुद्रा -कोलंबियन पेसो
राष्ट्रपति -गुस्तावो पेट्रो
यह भी पढ़ें:
ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान पर सरकारी कूटनीतिक संपर्क अभियान शुरू