Home > Current Affairs > State > Miss Thailand Opal Suchata Crowned Miss World 2025 in Hyderabad

मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया

Utkarsh Classes Last Updated 03-06-2025
Miss Thailand Opal Suchata Crowned Miss World 2025 in Hyderabad Person in News 4 min read

31 मई 2025 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हिटेक्स एक्जिबिटन सेंटर में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड 2025 के शानदार समापन समारोह में मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। वह मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली थाईलैंड की पहली महिला हैं।

उन्होंने तीन अन्य प्रतियोगियों को फ़ाइनल में पीछे छोड़ते हुए यह खिताब और करीब 8 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीती।

परंपरा के अनुसार, पिछली मिस वर्ल्ड 2024, चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया।

तेलंगाना ने भारत में तीसरी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेज़बानी की

भारत तीसरी बार मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेज़बानी कर रहा था। भारत ने पहली बार 1996 में बेंगलुरु, कर्नाटक में और फिर 2024 में मुंबई, महाराष्ट्र में मिस वर्ल्ड की मेज़बानी की।

हैदराबाद, तेलंगाना ने 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की मेज़बानी की, जिसका आयोजन लंदन, इंग्लैंड स्थित मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइज़ेशन ने किया था।

इसका आयोजन 7 मई से 31 मई 2025 तक किया गया, जिसके दौरान प्रतियोगियों को भारत और तेलंगाना की संस्कृति से रूबरू कराया गया।

फाइनलिस्ट और जूरी सदस्य

तेलंगाना में आयोजित मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 108 प्रतियोगियों ने भाग लिया। उन्हें चार समूहों: अमेरिका और कैरिबियन, अफ्रीका, यूरोप और एशिया और ओशिनिया में विभाजित किया गया था।

भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने किया। हालांकि, वह शीर्ष 8 प्रतियोगियों में जगह नहीं बना सकीं।

आखिरी दौर में चार प्रतियोगियों ने भाग लिया:

  • मिस इथियोपिया हैसेट डेरेजे,
  • मिस मार्टीनिक (कैरिबियन में फ्रांस की कॉलोनी), ऑरेली जोआचिम,
  • मिस पोलैंड, माजा क्लाजदा और
  • मिस थाईलैंड, ओपल सुचाता।

फ़ाइनल में मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को विजेता घोषित किया गया औए उन्हें  मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

  • पहली रनर-अप - मिस इथियोपिया हैसेट डेरेजे
  • दूसरी रनर-अप - मिस पोलैंड, माजा क्लाजदा,
  • तीसरी रनर-अप- मिस मार्टीनिक ऑरेली जोआचिम,

जूरी सदस्य

फाइनल की जूरी का नेतृत्व मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने किया।

अन्य सदस्य अभिनेता सोनू सूद, राणा दग्गुबाती, नम्रता शिरोडकर, मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर; सुधा रेड्डी और तेलंगाना के पर्यटन के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन थे।

मिस वर्ल्ड खिताब के भारतीय विजेता

पहली मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता 1951 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की गई थी जिसमे स्वीडन की केर्स्टिन मार्गरेटा हॉकसन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था

आज तक, छह भारतीयों को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया है।

वे हैं;

  • रीता फारिया 1966 में
  • ऐश्वर्या राय -1994
  • डायना हेडन -1997
  • युक्ता मुखी -1999
  • प्रियंका चोपड़ा -2000
  • मानुषी छिल्लर -2017

FAQ

उत्तर: थाईलैंड। वह खिताब जीतने वाली थाईलैंड की पहली महिला हैं।

उत्तर: राजस्थान की मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने।

की है?

उत्तर: रीता फारिया ने 1966 में, अन्य ऐश्वर्या राय -1994; डायना हेडन -1997; युक्ता मुखी -1999; प्रियंका चोपड़ा -2000; मानुषी छिल्लर -2017
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.