एफसी गोवा ने फाइनल में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर 2025 कलिंगा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का 5वां संस्करण जीत लिया। एफसी गोवा ने इस विजय के साथ ही अगले सत्र के एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) चैंपियंस लीग 2 के प्लेऑफ चरणों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यदि एफसी गोवा उस प्लेऑफ गेम को जीतने में विफल रहता है, तो वो एएफसी चैलेंज लीग में खेलेगा।
कलिंगा सुपर कप 2025 का फाइनल 3 मई 2025 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया था।
प्रतियोगिता का नाम सुपर कप है, लेकिन चूंकि ओडिशा सरकार इसे प्रायोजित करती है, इसलिए इसे 2024 संस्करण से कलिंगा सुपर कप के रूप में जाना जाता है। यह ओडिशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किया जाता है।
एफसी गोवा, जिसे गौर्स के नाम से भी जाना जाता है, कलिंगा सुपर कप के इतिहास में इससे जीतने वाली वाली पहली टीम बन गई है।इससे पहले एफ़सी गोवा ने 2019 में कलिंगा सुपर कप जीता था।
एफसी गोवा कलिंगा सुपर कप का अपना दूसरा फाइनल खेल रहा था, जबकि जमशेदपुर एफसी के लिए यह पहला फाइनल था। यह चौथी बार था जब दोनों टीमें सुपर कप में भिड़ीं। 2018 और 2019 के संस्करणों में गौर ने क्वार्टर फाइनल में जमशेदपुर एफसी को हराया था। जमशेदपुर एफसी, जिसे रेड माइनर्स के नाम से भी जाना जाता है, ने 2023 संस्करण के ग्रुप चरण में एफसी गोवा को हराया था।
हालांकि, सुपर कप 2025 के फाइनल में गौर्स ने रेड माइनर्स को 3-0 से हराया। बोर्जा गोंजाले ने दो, और डेजान ड्रेज़िक ने फाइनल में गौर्स के लिए एक गोल किए।
यह एफसी गोवा के कोच के रूप में मनोलो मार्केज़ का आखिरी मैच भी था। वह अब सीनियर भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
कलिंगा सुपर कप का आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा किया जाता है। 2018 में एआईएफ़एफ़ ने इस प्रतियोगिता को फेडरेशन कप के जगह पर शुरू किया गया।
इंडियन सुपर लीग और आई-लीग की शीर्ष टीमें सुपर कप खेलने के लिए पात्र हैं।
सुपर कप में सोलह टीमें भाग लेती हैं, और विजेता एएफसी चैंपियंस लीग 2 के लिए क्वालीफाई करता है।
सोलह टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया थाऔर हर समूह के विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिली
थी ।
सुपर कप के विजेताओं की सूची इस प्रकार है।
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
विजेता |
उप विजेता |
1 |
2018 |
बेंगलुरू एफसी |
ईस्ट बंगाल |
2 |
2019 |
एफसी गोवा |
एफसी चेन्नईयिन |
3 |
2023 |
ओड़ीशा एफ़सी |
बेंगलुरू एफसी |
4 |
2024 |
ईस्ट बंगाल |
ओड़ीशा एफ़सी |
5 |
2025 |
एफसी गोवा |
जमशेदपुर एफसी |