सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना की मानद जनरल रैंक से सम्मानित किया गया
Add as a preferred source on Google
Updated: 21 Nov 2024
3 Min Read

भारतीय थल सेनाध्यक्ष ,जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 21 नवंबर 2024 को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया। भारत और नेपाल में एक-दूसरे के देश के सेना प्रमुख को इस रैंक से सम्मानित करने की लंबी परंपरा है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपने नेपाली समकक्ष जनरल अशोक राज सिगडेल के निमंत्रण पर 20 से 24 नवंबर 2024 तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 21 नवंबर 2024 को काठमांडू में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल का पद प्रदान किया गया।
नेपाली राष्ट्रपति नेपाली सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ हैं।
ईस्ट इंडिया कंपनी ने नेपाल के गोरखाओं को अपनी सेना में भर्ती करने की परंपरा शूर की गई थी और उनका इस्तेमाल कंपनी द्वारा भारत में विभिन्न सैन्य अभियानों में किया गया।
गोरखाओं की भर्ती ब्रिटिश भारत शासन के दौरान भी जारी रही।
1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, भारत, ब्रिटिश सरकार और नेपाली सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के तहत ब्रिटिश भारत में सेवारत गोरखा रेजिमेंट को भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना में विभाजित कर दिया गया।
स्वतंत्रता के बाद भी भारतीय सेना में नेपाली नागरिकों की भर्ती जारी रही।
भारतीय सेना में अग्निवीर योजना की शुरुआत के बाद, नेपाल ने भारतीय सेना में नेपाली नागरिकों की भर्ती बंद कर दी है।
नेपाल में लगभग 88,000 सेवानिवृत्त नेपाली मूल के भारतीय सेना के जवान रहते हैं।
भारतीय सेना में नेपालियों की भर्ती पर प्रतिबंध के बावजूद, दोनों सेनाओं ने संयुक्त प्रशिक्षण जारी रखा है।
भारतीय सेना नेपाली सेना के जवानों को प्रशिक्षण देती है नेपाल में प्रशिक्षण भी लेती है।
दोनों देश सूर्य किरण नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं। नेपाल दिसंबर 2024 में सूर्य किरण के 18वें संस्करण की मेजबानी करेगा।
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka