Home > Current Affairs > International > Former world chess champion V Anand wins Leon Masters for 10th time

पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन वी आनंद ने 10वीं बार लियोन मास्टर्स जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Former world chess champion V Anand wins Leon Masters for 10th time Person in News 4 min read

पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने 10वीं बार लियोन मास्टर शतरंज प्रतियोगिता जीता है। उन्होंने 30 जून 2024 को स्पेन के लियोन शतरंज में खेले गए फाइनल में स्पेन के जैमे सैंटोस लतासा को 3-1 से हराकर 2024 लियोन मास्टर्स खिताब जीता।

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने इससे पहले 1996, 1999, 2000, 2001, 2005, 2006, 2007, 2011, 2016 और 2024 में लियोन मास्टर्स जीता है।

लियोन मास्टर शतरंज टूर्नामेंट 

लियोन मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट स्पेन के लियोन शहर में आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट में सिर्फ  चार खिलाड़ी शामिल होते हैं। 

विश्वनाथन आनंद के अलावा, टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी भारत के अर्जुन एरिगाइस, बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव और स्पेन के जैमे सैंटोस लाटासा थे।

सेमीफाइनल में आनंद ने वेसेलिन टोपालोव को हराया जबकि अर्जुन जैमे सैंटोस लतासा से हार गए।

54 वर्षीय विश्वनाथन आनंद अपने पेशेवर शतरंज करियर के दौरान चेन्नई, तमिलनाडु वापस स्थानांतरित होने से पहले कई वर्षों तक स्पेन में रहते थे।

विश्वनाथन आनंद के बारे में

विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसंबर 1969 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उन्हें भारत का अब तक का सबसे सर्वोत्तम शतरंज खिलाड़ी माना जाता है।

शतरंज से उनका परिचय बचपन में उनकी मां ने कराया जो एक गृहिणी थीं। 

जल्द ही आनंद ने खेल में विशेषज्ञता हासिल कर ली और 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय सब-जूनियर शतरंज चैंपियन बन गए। 

  • 15 साल की उम्र में वह इंटरनेशनल मास्टर्स (आईएम) मानदंड हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। 
  • आनंद 1988 में भारत के पहले शतरंज ग्रैंड मास्टर बने।
  • वह पांच बार विश्व शतरंज चैंपियन रह चुके हैं। 2000 से 2002 तक, आनंद फीडे  विश्व शतरंज चैंपियन थे। 
  • वह 2007 में निर्विवाद विश्व चैंपियन बने और 2008 में रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ अपने खिताब का बचाव किया।
  • उन्होंने 2010 में बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव को और फिर 2012 में इज़राइल के बोरिस गेलफैंड को हराकर अपना  विश्व खिताब बरकरार रखा।
  • वह 2013 और 2014 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से हार गए थे।
  • आनंद, अप्रैल 2006 में गैरी कास्पारोव, व्लादिमीर क्रैमनिक और वेसेलिन टोपालोव के बाद 2800 एलो रेटिंग अंक पार करने वाले चौथे खिलाड़ी बने।
  • वह 21 महीने तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं।

विश्वनाथन आनंद के लिए पुरस्कार और सम्मान 

  • विश्वनाथन आनंद भारत सरकार द्वारा स्थापित भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार - राजीव गांधी खेल रत्न के पहले प्राप्तकर्ता थे। उन्हें 1991-92 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है।
  • उन्हें 2007 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था। वह पद्म विभूषण पुरस्कार हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

FAQ

उत्तर : भारत के विश्वनाथन आनंद ने ,यह उनका 10वां लियोन मास्टर खिताब था।

उत्तर : विश्वनाथन आनंद

उत्तर: 2007 में विश्वनाथन आनंद।

उत्तर: 1991-92 में विश्वनाथन आनंद।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.