इस वर्ष पाँच लोकसभा सांसदों को सांसद रत्न सम्मान के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार से वैसे सांसदों को सम्मानित किया जाता है जिनका काम संसद में बेहतरीन होता है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली ज्यूरी ने इन सांसदों का चयन किया है। ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति भी शामिल थे।
संसद रत्न सम्मान की शुरुआत:
- पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की सलाह पर इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। इस पुरस्कार से वैसे सांसदों को सम्मानित किया जाता है जिनका काम संसद में सबसे अच्छा होता है।
संसद रत्न सम्मान के चयन के लिए ज्यूरी:
- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली ज्यूरी ने इन सांसदों का चयन किया है। ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति भी शामिल थे।
संसद रत्न से सम्मानित सांसद:
- इसके आयोजकों ने 7 जनवरी 2024 को संसद रत्न से सम्मानित किए जाने वाले सांसदों के नामों की घोषणा की है। संसद रत्न पुरस्कार प्रति वर्ष दिया जाता है।
नाम
|
पार्टी
|
सुकांत मजूमदार
|
भाजपा
|
श्रीकांत एकनाथ शिंदे
|
शिवसेना
|
सुधीर गुप्ता
|
भाजपा
|
रामसिंग कोल्हे
|
एनसीपी
|
कुलदीप राय शर्मा
|
कांग्रेस
|
इन सभी सांसदों को 17 फरवरी 2024 को राजधानी दिल्ली में एक समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा।
संसद महारत्न पुरस्कार:
- संसद रत्न पुरस्कार समिति के अध्यक्ष और प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के ट्रस्टी सचिव प्रियदर्शनी राहुल हैं। इस समिति ने पाँच सांसदों को 17वीं लोकसभा के लिए संसद महारत्न पुरस्कार हेतु चुना है।
- इन्हें निम्न तालिका में देखा जा सकता है:
सांसद
|
पार्टी
|
राज्य
|
एन के प्रेमचंद्रन
|
आरएसपी
|
केरल
|
अधीर रंजन चौधरी
|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
|
पश्चिम बंगाल
|
विद्युत बरन महतो
|
भाजपा
|
झारखंड
|
हीना विजयकुमार गावित
|
भाजपा
|
महाराष्ट्र
|
कुछ सांसदों को लगातार दूसरी बार मिलेगा अवॉर्ड:
- पिछली 16वीं लोकसभा के संसद महारत्न पुरस्कार विजेताओं को इस वर्ष भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सभी पुरस्कार विजेताओं का चयन ज्यूरी समिति द्वारा पारदर्शी तरीके से किया गया है। इस वर्ष तीन ऐसे संसद हैं जिन्हें एक से अधिक बार पुरस्कार दिया जाएगा। वे हैं:
- सुप्रिया सुले (एनसीपी, महाराष्ट्र),
- श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) और
- भर्तृहरि महताब (बीजेपी, ओडिशा)
स्थायी समितियों को भी दिया जाएगा संसद महारत्न पुरस्कार:
- संसदीय समितियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्तमान 17वीं लोकसभा से शुरू होने वाले संसद महारत्न पुरस्कारों के लिए तीन स्थायी समितियों का भी चयन किया गया है।
- संसदीय समितियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्तमान 17वीं लोकसभा से आरंभ होने वाले संसद महारत्न पुरस्कारों के लिए तीन स्थायी समितियों का भी चयन किया गया है।
समिति जिन्हें संसद महारत्न पुरस्कार दिए जाएंगें:
- कृषि समिति, जिसकी अध्यक्षता पी सी गद्दी गौड़र (भाजपा, कर्नाटक) करते हैं।
- वित्त समिति, जिसकी अध्यक्षता जयंत सिन्हा (भाजपा, झारखंड) करते हैं।
- परिवहन और पर्यटन समिति, जिसकी अध्यक्षता वर्तमान में विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस, आंध्र प्रदेश) करते हैं।