Home > Current Affairs > National > Emmanuel Macron Will Be The Chief Guest At Republic Day 2024

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में मुख्य अतिथि होंगे

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Emmanuel Macron Will Be The Chief Guest At Republic Day 2024 Person in News 3 min read

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगेI  भारत ने इस संबंध में मैक्रों को औपचारिक निमंत्रण भेजा हैI 

  • इमैनुएल मैक्रों 2024 गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले छठे फ्रांसीसी नेता होंगे।
  • फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जैक्स शिराक 1976 और 1998 में दो बार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। 
  • पूर्व राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी'एस्टेंग, निकोलस सरकोजी और फ्रांस्वा ओलांद ने क्रमशः 1980, 2008 और 2016 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया था।  
  • इससे पहले केंद्र सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी में दिल्ली आने में असमर्थता जताई।  

गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में मुख्य अतिथि:

  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के गणतंत्र दिवस परेड 2023 के मुख्य अतिथि थे।  
  • कोरोना महामारी के कारण 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह में किसी को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित नहीं किया गया था।

भारत के पहली गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि:

  • 26 जनवरी 1950 को पहले गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे।
  • नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह 1951 में गणतंत्र दिवस परेड के दूसरे मुख्य अतिथि थे।  
  • मलिक गुलाम मोहम्मद पहले पाकिस्तानी व्यक्ति थे जिन्हें भारत में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
  • यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के प्रतिनिधियों को सबसे अधिक 5-5 बार आमंत्रित किया गया है।  

गणतंत्र दिवस:

  • भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2024 में भारत का 75वाँ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।  
  • भारतीय संविधान 26 नवंबर, 1949 (संविधान दिवस) को तैयार हुआ और संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया।
  • दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ
  • संविधान निर्माण में कुल 22 समितियाँ थी जिसमें प्रारूप समिति (ड्राफ्टींग कमेटी) सबसे प्रमुख एवं महत्त्वपूर्ण समिति थी।   
  • इस समिति का कार्य सम्पूर्ण ‘संविधान लिखना’ या ‘निर्माण करना’ था। 
  • प्रारूप समिति के अध्यक्ष विधिवेत्ता डॉ० भीमराव आंबेडकर थे। 
  • प्रारूप समिति ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया।  

FAQ

Ans. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।

Ans. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी

Ans. इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्णो

Ans. डॉ० भीमराव आंबेडकर

Ans. 26 नवंबर
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.