Home > Current Affairs > National > Eminent Economist & Chairman EAC PM Dr Bibek Debroy passes away

प्रख्यात अर्थशास्त्री और ईएसी पीएम के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय का निधन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Eminent Economist & Chairman EAC PM Dr Bibek Debroy passes away Death 4 min read

प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय का 1 नवंबर 2024 को चिकित्सीय जटिलताओं के कारण नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

डॉ. बिबेक देबरॉय 2017 में प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन के बाद से ,प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे थे।

डॉ बिबेक देबरॉय के बारे में 

डॉ. बिबेक देबरॉय की शिक्षा रामकृष्ण मिशन स्कूल, नरेंद्रपुर और कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में हुई। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम में भी पढ़ाई की।

वह एक विपुल लेखक भी थे, जिन्होंने पुराणों, चार वेदों, 11 प्रमुख उपनिषदों और वाल्मिकी रामायण और महाभारत का संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद किया था।

महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

  • उन्हें 2015 से 2019 तक नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया था। 
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने योजना आयोग को ख़त्म करने के बाद 1 जनवरी 2015 को भारत के नीति आयोग की स्थापना की।
  • उन्हें 2017 में भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने 26 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की स्थापना की।
  • 2015 में, डॉ बिबेक देबरॉय को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पदम श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के बारे में

  • प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद 26 सितंबर 2017 को भारत सरकार द्वारा स्थापित एक गैर-संवैधानिक (संविधान में उल्लिखित नहीं), गैर-वैधानिक निकाय (संसद द्वारा पारित कानून द्वारा नहीं बनाई गई) संस्था है।
  • इस संस्था में मुख्यत: अर्थशास्त्रियों और प्रख्यात विशेषज्ञों काम करते है।
  • यह एक स्वतंत्र निकाय है जो प्रधान मंत्री द्वारा संदर्भित सभी महत्वपूर्ण आर्थिक या किसी अन्य मुद्दे पर प्रधान मंत्री को सलाह प्रदान करता है।
  • यह एक सलाहकार निकाय है जिसकी सलाह प्रधानमंत्री के लिए बाध्यकारी नहीं है।

राजेश कुमार सिंह नए रक्षा सचिव 

1989 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भारत के नए रक्षा सचिव के रूप में पदभार संभाला। 

उन्होंने रक्षा सचिव के रूप में गिरिधर अरमाने का स्थान लिया, जो 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त हुए। 

पद संभालने से पहले, राजेश सिंह ने 20 अगस्त, 2024 से विशेष कर्तव्य अधिकारी (नामित रक्षा सचिव) के रूप में कार्य किया था।

याद रखने योग्य अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ 

  • कैबिनेट सचिव: टी वी सोमनाथन
  • वित्त सचिव: तुहिन कांता पांडे
  • गृह सचिव: गोविंद मोहन
  • विदेश सचिव: विक्रम मिस्री

FAQ

उत्तर : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष।

उत्तर: 2017

उत्तर: 1 जनवरी 2015

उत्तर: 2015

उत्तर : राजेश कुमार सिंह
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.