Home > Current Affairs > International > Niger Commander Declares Himself Leader After Coup Try

तख्तापलट की कोशिश के बाद नाइजर कमांडर ने खुद को नेता घोषित किया

Utkarsh Classes 31-07-2023
Niger Commander Declares Himself Leader After Coup Try Person in News 3 min read

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में जनरल अब्दुर्रहमान तियानी ने वैधानिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में लेकर स्वंय को वहां का नेता घोषित कर दिया है।

इसके प्रतिक्रिया स्वरूप 30 जुलाई 2023 को नाइजर सैन्य तख्तापलट करने वाले नेताओं पर पश्चिमी देशों ने आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाया है। साथ ही अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और पश्चिम अफ्रीकी देशों ने धमकी दी है कि अगर देश के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को एक सप्ताह के भीतर बहाल नहीं किया गया तो वे बल प्रयोग करेंगे। 

  • 2021 में, देश के पहले लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण में बजौम को राष्ट्रपति चुना गया था। 

  • पश्चिमी देश में इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि अब्दुर्रहमान तियानी किन देशों के साथ करीबी संबंध रखेगा। क्योंकि नाइजर के पड़ोसी, बुर्किना फासो और माली, दोनों अपने तख्तापलट के बाद से रूस की ओर झुक गए हैं।

  • पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के 15-राष्ट्र आर्थिक समुदाय (इकोवास) क्षेत्रीय ब्लॉक ने 30 जुलाई को नाइजीरिया में आयोजित एक आपातकालीन सम्मेलन में बाजौम को एक सप्ताह  के भीतर बहाल करने का निर्देश दिया है। 

  • इकोवास ने वित्तीय दंड लगाने के साथ-साथ, ब्लॉक ने सभी वाणिज्यिक और वित्तीय लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

  • इसके साथ ही यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने अमेरिका और फ्रांस के साथ मिलकर तख्तापलट करने वाले नेताओं को मान्यता देने से इनकार कर दिया और सुरक्षा सहयोग और बजटीय सहायता को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। 

  • उल्लेखनीय है कि नाइजर, विश्व के सबसे गरीब देशों में से एक है जो प्रायः संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूची में अंतिम स्थान पर होता है।

पश्चिम अफ़्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय (इकोवास): 

  • यह एक 15 सदस्यीय क्षेत्रीय समूह है जिसका उद्देश्य घटक देशों की गतिविधि के सभी क्षेत्रों में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

  • इकोवास का विज़न एक सीमाहीन क्षेत्र का निर्माण करना है जहां आबादी को अपने प्रचुर संसाधनों तक पहुंच प्राप्त हो और वह एक स्थायी वातावरण के तहत अवसरों के निर्माण के माध्यम से उनका दोहन करने में सक्षम हो।

  • स्थापना: 28 मई 1975 (लागोस की संधि के माध्यम से की गई थी)

  • सदस्य देश : बेनिन, बुर्किना फासो, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, सेनेगल और टोगो शामिल हैं।

नाइजर: 

  • 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से, नाइजर में अक्सर सैन्य तख्तापलट होते रहे हैं।

  • राजधानी: नियामी

  • मुद्रा: वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक

  • राष्ट्रपति: मोहम्मद बजौम

  • प्रधानमंत्री: ऊहौमौदौ महामदौ
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.