सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 25 Aug 2023
2 Min Read

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 25 अगस्त 2023 को राज्य भर के सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की है। उन्होंने तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के थिरुक्कुवलाई में स्तिथ पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां छात्रों के एक समूह के साथ नाश्ता भी किया।
इस चरण में अतिरिक्त 31,000 सरकारी स्कूलों को कवर किया जाएगा जिससे अनुमानित 17 लाख छात्र लाभान्वित होंगे। कुल खर्च 404 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.
इस अवसर पर बोलते हुए स्टालिन ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य भूख को कम करना है और भूख शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी।
इसे तमिलनाडु सरकार द्वारा 15 सितंबर 2022 को शुरू किया गया था। पहले चरण के तहत इस योजना में 1545 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया, जिससे अनुमानित 1.14 लाख छात्रों को कवर किया गया था । योजना के तहत सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को सोमवार से शुक्रवार तक निःशुल्क पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।
इस योजना को चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।
सरकार को उम्मीद है कि मध्याह्न भोजन योजना की तरह, यह बहुत से गरीब परिवारों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेगी, साथ ही यह योजना बच्चों में पोषण की कमी को दूर करने में मदद करेगी।
तमिलनाडु देश में मध्याह्न भोजन शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य भी था।
स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना पहली बार 1921 में मद्रास में शुरू की गई थी और 1956 में मुख्यमंत्री के. कामराज ने इस योजना को राज्य के सभी स्कूलों में विस्तारित किया था ।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today