Home > Current Affairs > National > BCCI Award 2025:Sachin Tendulkar gets C.K Nayudu Lifetime Award

बीसीसीआई पुरस्कार 2025: सचिन तेंदुलकर को सी.के. नायडू लाइफटाइम पुरस्कार

Utkarsh Classes Last Updated 04-02-2025
BCCI Award 2025:Sachin Tendulkar gets C.K Nayudu Lifetime Award Award and Honour 8 min read

महान भारतीय क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर को 1 फरवरी 2025 को मुंबई में आयोजित एक शानदार समारोह में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा 2023-24 कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

भारत में क्रिकेट शासी निकाय, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2025 समारोह में 2023-24 सत्र के लिए भारतीय क्रिकेटरों को उनके असाधारण प्रदर्शन को सम्मानित किया।

सरफराज अहमद को पुरुष खिलाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

कर्नल सी.के. तेंदुलकर को नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की स्थापना बीसीसीआई द्वारा महान भारतीय क्रिकेटर कर्नल सी.के. नायडू के सम्मान में की गई थी।

1994 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे।

सचिन तेंदुलकर को 2023-24 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अपने शानदार करियर के दौरान, तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट, 463 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला है । उन्होंने तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34,357 रन बनाए। वह भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। 

उन्हें 2014 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के लिए 2023-24 पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 2024 में 13 टेस्ट मैचों में 71 विकेट लिए। यह बुमराह के लिए तीसरा पॉली उमरीगर पुरस्कार था।

जसप्रित बुमराह को इस साल आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार और साथ ही टेस्ट में आईसीसी  का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए भी चुना गया है।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार

भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को चौथी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 

स्मृति को इस साल के आईसीसी महिला ओडीआई  (एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय) का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।

घरेलू प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को मुंबई टीम के 2023-24 सत्र में  शानदार प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार मिला। 

इस सत्र में मुंबई टीम ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी, सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी और महिला अंडर19 वनडे ट्रॉफी जीती।

आर.अश्विन को विशेष पुरस्कार 

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को बीसीसीआई ने एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। 

2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले अश्विन, अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं ।

ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपने कैरियर में 537 टेस्ट विकेट लिए और अनिल कुंबले के 607 विकेट के बाद दूसरे स्थान पर हैं ।

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2025 के पुरस्कार विजेता

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2025 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है।

 

  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण  - पुरुष - सरफराज खान
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण - महिला - आशा शोभना
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी - महिला - स्मृति मंधाना
  • पॉली उमरीगर सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुरस्कार (पुरुष) - जसप्रित बुमराह 
  • बीसीसीआई विशेष पुरस्कार - रविचंद्रन अश्विन
  • कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार - सचिन तेंदुलकर
  • 2023-24 वनडे में सर्वाधिक विकेट - महिला - दीप्ति शर्मा
  • 2023-24 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी - महिला - स्मृति मंधाना
  • घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर, 2023-24 - अक्षय तोत्रे
  • 2023-24 में बीसीसीआई के घरेलू प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी:

  • 2023-24 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (जूनियर घरेलू) - ईश्वरी अवसरे
  • 2023-24 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी  (सीनियर घरेलू) (सीनियर महिला वन-डे) - प्रिया मिश्रा
  • 2023-24 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले (अंडर-16) - हेमचुदेशन जगन्नाथन
  • 2023-24 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (अंडर-16) - लक्ष्य रायचंदानी

एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी

  • 2023-24 में कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले (अंडर-19) - विष्णु भारद्वाज
  • 2023-24 में कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी (अंडर-19) - काव्या तेवतिया
  • 2023-24 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले (अंडर-23) - प्लेट ग्रुप - नीज़ेखो रूपरेओ
  • 2023-24 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले (अंडर-23) - एलीट ग्रुप - पी. विद्युत
  • 2023-24 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले (अंडर-23) - प्लेट ग्रुप - हेम छेत्री
  • 2023-24 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले (अंडर-23) - एलीट ग्रुप - अनीश केवी

माधवराव सिंधिया पुरस्कार: 

  • 2023-24 में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज - प्लेट ग्रुप - मोहित जांगड़ा
  • 2023-24 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज - एलीट ग्रुप - तनय त्यागराजन
  • 2023-24 में रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - अग्नि चोपड़ा
  • 2023-24 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - रिकी भुई

लाला अमरनाथ पुरस्कार:

  • घरेलू सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2023-24 - शशांक सिंह
  • रणजी ट्रॉफी 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर - तनुश कोटियन

जसप्रीत बुमराह को आईसीसी का 2024 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ और टेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार 

 

 

FAQ

उत्तर: सचिन तेंदुलकर

उत्तर: स्मृति मंधाना को चौथी बार।

उत्तर: जसप्रित बुमराह को तीसरी बार।

उत्तर: 1 फरवरी 2025 को मुंबई में ।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.