Home > Current Affairs > International > Quad Foreign Ministers Meet in Washington, Condemn Pahalgam Attack

क्वाड विदेश मंत्रियों की वाशिंगटन में बैठक, पहलगाम हमले की निंदा की

Utkarsh Classes Last Updated 03-07-2025
Quad Foreign Ministers Meet in Washington, Condemn Pahalgam Attack Summit and Conference 5 min read

2 जुलाई 2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई, हालांकि इसमें पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया। 

22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटक -25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे, जिसकी जिम्मेदारी रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ़) ने ली थी। टीआरएफ़, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह का एक मुखौटा संगठन है।

भारत ने 6/7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और उसके बाद आयोजित यह पहली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक थी। 

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास वर्तमान में क्वाड की अध्यक्षता है।

10वीं क्वाड विदेश मंत्री बैठक की मेज़बानी किसने की?

10वीं क्वाड विदेश मंत्री बैठक की मेज़बानी 2 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डी.सी. में संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की।

यह वर्ष की दूसरी क्वाड विदेश मंत्री बैठक थी।

वर्ष की पहली बैठक 20 जनवरी 2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद 21 जनवरी 2025 को वाशिंगटन में आयोजित की गई थी।

बैठक में कौन शामिल हुआ?

क्वाड बैठक में चार सदस्य क्वाड - भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेशी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हुए।

क्वाड ने महत्वपूर्ण खनिज पहल की शुरुआत की

विदेश मंत्री की बैठक के बाद, एक संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें कई पहलों की घोषणा की गई।

क्वाड महत्वपूर्ण खनिज पहल

  • चारों देश महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई शृंखला को सुरक्षित करने और उसमें विविधता लाने के लिए सहयोग करेंगे। 
  • चीन का वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज बाज़ार में दब-दबा है और उसकी वैश्विक बाजार हिस्सेदारी 80% से अधिक है।
  •  महत्वपूर्ण खनिज रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • चीन ने जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और भारत के विरुद्ध अपनी विदेश नीति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों का राजनीतिक और रणनीतिक उपकरण के रूप में उपयोग करता रहता है।

समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा

  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए, क्वाड पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर पार्टनरशिप शुरू की जाएगी।
  • इस उद्देश्य के लिए इंडो-पैसिफिक में प्रशिक्षण के लिए पहली समुद्री पहल (एमएआईटीआईआर) कार्यशाला अक्टूबर 2025 में मुंबई में आयोजित की जाएगी।

स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत

  • क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नागरिकों की समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

क्वाड और इसकी शिखर बैठक के बारे में

क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग या क्वाड का विचार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे ने 2004 में हिंद महासागर में आई विनाशकारी सुनामी के बाद समुद्री सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए दिया था।

शुरू में इसे समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक मंच के रूप में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बाद में इसे क्षेत्र में चीन को नियंत्रित करने के एक मंच के रूप में देखा जाने लगा।

क्वाड 2007 में अस्तित्व में आया।

चार देशों के नेतृत्व की पहली शिखर बैठक मार्च 2021 में हुई थी।

छठी शिखर बैठक की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने 21 सितंबर 2024 को डेलावेयर में की थी।

सातवीं क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी भारत 2025 में करेगा।

FAQ

उत्तर: 2 जुलाई 2025 को अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में और इसकी मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की।

उत्तर: विदेश मंत्री, डॉ. एस. जयशंकर। इसमें ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेशी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भाग लिया।

उत्तर: भारत
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.