Home > Current Affairs > International > Barenboim And Awwad Won Indira Gandhi Peace Prize, 2023

बरेनबोइम और अव्वाद को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Barenboim And Awwad Won Indira Gandhi Peace Prize, 2023 Award and Honour 4 min read

मशहूर पियानो वादक डैनियल बरेनबोइम और शांति कार्यकर्ता अली अबू अव्वाद को संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इनका चुनाव वर्तमान में जारी इजरायल-हमास संघर्ष के अहिंसक समाधान की दिशा में उनके प्रयासों के लिए किया गया है। गौरतलब है कि इजरायल-हमास संघर्ष में अब तक 17000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

  • इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के अनुसार, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता में एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा बरेनबोइम और अव्वाद का चयन किया गया है। 
  • बरेनबोइम और अव्वाद ने संगीत और शांति संवाद के द्वारा राजनीतिक और मानवीय संघर्षों को दूर करने और शांतिपूर्ण सार्वजनिक सहयोग की स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई है। 

डैनियल बरेनबोइम के बारे में: 

  • इनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था। बरेनबोइम प्रतिष्ठित शास्त्रीय पियानोवादक और कंडक्टर हैं। बरेनबोइम विश्व के कुछ प्रमुख ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रदर्शन और उसके निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं। 
  • अपनी संगीत उपलब्धियों के अलावा, बरेनबोइम पश्चिम एशिया में सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए संगीत का उपयोग करने के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं।
  • 1992 से जनवरी 2023 तक बरेनबोइम बर्लिन स्टेट ओपेरा के सामान्य संगीत निर्देशक और इसके ऑर्केस्ट्रा, स्टैट्सकैपेल बर्लिन के "स्टैट्सकैपेलमिस्टर" भी रह चुके हैं। 
  • फिलिस्तीनी विद्वान एडवर्ड सईद के साथ उनकी दोस्ती और साझेदारी ने इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उनके दृष्टिकोण को आकार दिया है।
  • बरेनबोइम ने इजरायल, फिलिस्तीन और अन्य अरब देशों और उत्तरी अफ्रीकी देशों के युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए सईद के साथ मिलकर कार्य किया।
  • इसके लिए बरेनबोइम ने सईद के साथ मिलकर पश्चिम-पूर्वी दीवान ऑर्केस्ट्रा और बरेनबोइम-सईद अकादमी की स्थापना की है।
  • सांस्कृतिक शिक्षा और एकीकरण में मानवीय प्रयासों के लिए बरेनबोइम को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इन पुरस्कारों में जर्मनी का ग्रेट क्रॉस ऑफ मेरिट, स्पेन का प्रिंस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड और फ्रांस का कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर शामिल हैं। 

अली अबु अव्वाद के बारे में: 

  • अली अव्वाद का जन्म 1972 में हुआ था। अली अव्वाद का पालन-पोषण राजनीतिक रूप से एक शरणार्थी परिवार में हुआ है।
  • ये एक प्रमुख फिलिस्तीनी शांति कार्यकर्ता हैं। जो पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फिलिस्तीन और इजरायल के लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
  • अव्वाद ने शांति प्रयासों के लिए गांधीवादी सिद्धांतों के साथ अहिंसक कार्रवाई, स्वतंत्रता और गरिमा को अपना हथियार बनाया है। 
  • 2014 में अव्वाद ने वैचारिक समझ, अहिंसा और परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए रूट्स नामक एक फिलिस्तीनी-इजरायल पहल की सह-स्थापना की थी। 
  • अव्वाद के शांति प्रयासों के कारण ही टैगहीर नामक फिलिस्तीनी अहिंसक आंदोलन की शुरुआत हो सकी है। टैगहीर, एक जन-स्वतंत्र आंदोलन है, जो सामाजिक विकास के लिए समर्पित है। 

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के बारे में: 

  • स्थापना : 1986
  • यह पुरस्कार, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपए का मौद्रिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जो वैश्विक स्तर पर शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिये काम करते हैं।
  • प्रथम इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 1986 में पार्लामेंटेरिअंस फॉर ग्लोबल ऐक्शन को दिया गया था।

FAQ

Answer:- डैनियल बरेनबोइम और अली अबू अव्वाद

Answer:- बरेनबोइम और अव्वाद को इजरायल-हमास संघर्ष के अहिंसक समाधान की दिशा में उनके प्रयासों के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023 दिया गया है।

Answer:- इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिया जाता है।

Answer:- अर्जेंटीना में

Answer:- फिलिस्तीन
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.