Home > Current Affairs > International > Assam’s Purnima Barman named “Woman of the Year” by Time magazine

असम की पूर्णिमा बर्मन को टाइम पत्रिका द्वारा "वूमन ऑफ द ईयर" नामित किया गया

Utkarsh Classes Last Updated 21-02-2025
Assam’s Purnima Barman named “Woman of the Year” by Time magazine Award and Honour 5 min read

असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन "वर्ष की महिला" 2025 की सूची में शामिल किया गया है। डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन टाइम मैगज़ीन की सूची में शामिल होने वाली दुनिया भर की 13 महिलाओं में से एक हैं।

इन महिलाओं को महिलाओं से संबंधित एक समस्या की पहचान करने और उसका समाधान ढूंढ़कर एक बेहतर, अधिक न्यायसंगत दुनिया बनाने में उनके योगदान के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।

डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन और उनका संरक्षण प्रयास 

दो बार, व्हिटली गोल्ड अवार्ड (2017 और 2024) से सम्मानित डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को लुप्तप्राय पक्षी, हरगिला या ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क और उसके आर्द्रभूमि आवास के संरक्षण में उनके प्रयास के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।

डॉ. बर्मन ने असम में हरगिला पक्षी और उसके पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को संगठित किया। 

स्थानीय आबादी हरगिला पक्षियों को गंदे और एक अवांछित पक्षियों के रूप में देखती थी क्योंकि वे सड़ते हुए कार्बनिक पदार्थों को खाते है। लोग पक्षियों से छुटकारा पाने के लिए पेड़ों पर पक्षियों के घोंसले को नष्ट कर देते थे जिससे  राज्य में उनकी जनसंख्या 450 से भी कम रह गई थी।

डॉ. बर्मन ने पक्षियों के प्रति लोगों की धारणा को बदलने के लिए काम किया और पक्षियों के घोंसले वाले क्षेत्रो की रक्षा करने के लिए सारस बहनों की हरगिला सेना की स्थापना की, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

उनके प्रयासों से आज ,राज्य में हरगिला पक्षियों की आबादी तेजी से बढ़कर लगभग 1800 हो गई है।

टाइम मैगजीन वर्ष की महिला सूची में शामिल महिलाएं

टाइम मैगज़ीन की "वर्ष की महिला" 2025 सूची में शामिल महिलाओं की सूची इस प्रकार है।

  • डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन (भारत)
  • निकोल किडमैन - हॉलीवुड फिल्म स्टार। वह एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं।
  • जॉर्डन चाइल्स - अमेरिकी जिमनास्ट
  • एजा विल्सन- अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी
  • लॉफ़ी लिन बिंग जोंसडॉटिर, जो लॉफ़ी के नाम से प्रसिद्ध हैं - आइसलैंड की गायिका, गीतकार और संगीतकार।
  • ओलिविया मुन्न - अमेरिकी अभिनेत्री जो स्तन कैंसर जागरूकता के लिए काम करती हैं।
  • रक़ेल विलिस- अमेरिकी लेखक और संपादक।
  • फ्रांस की गिसेले पेलिकॉट- बलात्कार पीड़ितों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए। 
  • अन्ना सवाई- जापानी अभिनेत्री और गायिका।
  • अमांडा ज़ुरावस्की - अमेरिकी प्रजनन अधिकार कार्यकर्ता।
  • फतौ बलदेह- गाम्बिया में महिला जननांग विकृति के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया।
  • क्लेयर बेबिनो-फोंटेनोट- वह फीडिंग अमेरिका की सीईओ हैं। फीडिंग अमेरिका ,देश का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है जो भूखों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए देश में 200 से अधिक फूड बैंक चलाता है।
  • लौरा क्लेयर मोदी - वह एक आयरिश अमेरिकी हैं और बॉबी कंपनी की सीईओ हैं, जो मां के दूध के अनुरूप शिशु आहार बनाती है।

टाइम मैगज़ीन, एक अमेरिकी मीडिया कंपनी है जिसकी स्थापना 1923 में हुई थी।

न्यूयॉर्क स्थित मीडिया कंपनी की शुरुआत एक साप्ताहिक समाचार पत्रिका के रूप में हुई थी। यह अब एक वैश्विक मल्टी-मीडिया कंपनी है।

पूर्णिमा देवी बर्मन को 'ग्रीन ऑस्कर' व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024 मिला

 

FAQ

उत्तर: असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन।

उत्तर: 13

उत्तर: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका।

उत्तर: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिये जाने वाला व्हिटली गोल्ड अवार्ड ।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.