Home > Current Affairs > National > Government announces 70th National Film Awards 2022 winner’s List

सरकार ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं की सूची की घोषणा की

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Government announces 70th National Film Awards 2022 winner’s List Award and Honour 4 min read

 

वर्ष 2022 के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 16 अगस्त 2024 को की गई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विभिन्न खंडों के जूरी के प्रमुखों  ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को  नई दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की सूची सौंपी।

राहुल रवैल फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष थे, नीला माधब पांडा गैर-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष थे, और गंगाधर मुदलैर सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।

पुरस्कारों के लिए 2022 में बनी फिल्मों पर विचार किया गया और विजेताओं को बाद में मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेताओं की सूची (फ़ीचर फ़िल्म श्रेणी)

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - आट्टम (मलयालम), निर्देशक: आनंद एकार्शी
  • किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म- फौजा (हरियाणवी), निर्देशक प्रमोद कुमार 
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- कंतारा (कन्नड़), निर्देशक ऋषभ शेट्टी
  • सामाजिक, राष्ट्रीय और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती) - निर्देशक: विरल शाह
  • एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म - ब्रह्मास्त्र भाग -1 शिवा, निर्देशक: अयान मुखर्जी
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- सूरज आर. बड़जात्या को उंचाई (हिंदी) फिल्म के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-  फिल्म कंतारा के लिए ऋषभ शेट्टी 
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- निथ्या मेनन, फिल्म थिरुचित्राम्बलम (तमिल) और मानसी पारेख - कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती), 
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता -पवन राज मल्लहोत्रा, फिल्म फौजा के लिए 
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - नीना गुप्ता फिल्म उंचाई के लिए 
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - श्रीपथ फिल्म मलिकप्पुरम (मलयालम) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक -अरिजीत सिंह, फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए 
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका -बॉम्बे जयश्री फिल्म चायूम वेयिल (मलयालम) के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन - फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम को 

अन्य श्रेणी 

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- गुलमोहर, निर्देशक राहुल वी. चित्तेला
  • सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म - सिकैसल (यदि केवल पेड़ बात कर सकते), डॉ. बॉबी सरमा बरुआ द्वारा निर्देशित
  • विशेष उल्लेख - गुलमोहर (हिन्दी) और कधिकन (मलयालम)
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म-  आईना (हिंदी/उर्दू), सिद्धांत सरीन द्वारा निर्देशित
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार- किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी (अंग्रेजी) लेखक- अनिरुद्ध भट्टाचार्जी और पार्थिव धर
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक का पुरस्कार-दीपक दुआ (हिन्दी)

FAQ

उत्तर: अट्टम (मलयालम), निर्देशक: आनंद एकार्शी

उत्तर: सूरज बड़जात्या हिंदी फिल्म ऊंचाई के लिए

उत्तर: फिल्म कंतारा के लिए ऋषभ शेट्टी

उत्तर: कन्नड़

उत्तर: नित्या मेनन फिल्म थिरुचित्राम्बलम (तमिल) और मानसी पारेख - कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती) के लिए

उत्तर: सिकैसल (यदि केवल पेड़ बात कर सकते), डॉ. बॉबी सरमा बरुआ द्वारा निर्देशित

उत्तर: आइना (हिन्दी/उर्दू), निर्देशक सिद्धांत सरीन
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.