Home > Current Affairs > National > 2nd Best Tourism Villages Award 2024 conferred. Get the winners list

दूसरा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया। विजेताओं की सूची प्राप्त करें

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
2nd Best Tourism Villages Award 2024 conferred. Get the winners list Award and Honour 3 min read

27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 2024 के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम  प्रतियोगिता के विजेताओं की नाम की घोषणा की है। 27 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में एक आयोजित एक समारोह में विजेता गांवों के प्रतिनिधियों और उनके राज्य पर्यटन अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने भारत की आत्मा (गांव) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गरम  प्रतियोगिता की शुरुआत की थी ।

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के बारे में 

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता उन गांवों की पहचान करने और मान्यता देने पर केंद्रित है जिन्होंने समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्तियों को संरक्षित और बढ़ावा दिया है।

2024 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय को 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 991 आवेदन प्राप्त हुए। 991 नामांकित गांवों में से, 36 गांवों को आठ श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया।

ये आठ श्रेणियां थीं साहसिक पर्यटन, कृषि पर्यटन, समुदाय आधारित पर्यटन, शिल्प, विरासत, जिम्मेदार पर्यटन, आध्यात्मिक और कल्याण और जीवंत गांव

द्वितीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के विजेता 

आठ श्रेणियों में पुरस्कार जीतने वाले गांवों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची इस प्रकार है।

साहसिक पर्यटन श्रेणी 

  1. धुधमारस गाँव - छत्तीसगढ़
  2. अरु गांव-जम्मू और कश्मीर
  3. कुतलुर गाँव - कर्नाटक
  4. जखोल गांव-उत्तराखंड

कृषि-पर्यटन श्रेणी 

  1. कुमारकोम गांव- केरल 
  2. करदे गांव-महाराष्ट्र
  3. हंसली गाँव - पंजाब
  4. सूपी गांव-उत्तराखंड
  5. बड़ानगर गाँव - पश्चिम बंगाल

समुदाय-आधारित पर्यटन श्रेणी

  1. चित्रकोट गांव-छत्तीसगढ़
  2. मिनिकॉय द्वीप-लक्षद्वीप
  3. सियालसुक गांव-मिजोरम
  4. देवमाली गांव-राजस्थान
  5. अल्पना ग्राम-त्रिपुरा

शिल्प श्रेणी 

  1. सुआलकुची गांव-असम
  2. प्राणपुर गाँव - मध्य प्रदेश
  3. उम्देन गांव-मेघालय
  4. मनियाबांधा गांव-ओडिशा
  5. निर्मल गांव-तेलंगाना 

विरासत श्रेणी

  1. हाफेश्वर गांव-गुजरात
  2. आंद्रो गांव-मणिपुर
  3. माफ्लंग गांव-मेघालय
  4. कीलादि गाँव - तमिलनाडु
  5. पुरा महादेव गांव-उत्तर प्रदेश

जिम्मेदार पर्यटन श्रेणी

  1. दुधानि गांव-दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
  2. कडलुंडि गांव-केरल
  3. तार गांव-लद्दाख
  4. सबरवानी गांव -मध्य प्रदेश
  5. लाडपुरा खास गांव-मध्यप्रदेश

आध्यात्मिक और कल्याण श्रेणी

  1. अहोबिलम गांव-आंध्र प्रदेश
  2. बंदोरा गाँव - गोवा 
  3. रिकीपीठ गांव-झारखंड
  4. मेलकलिंगम पट्टी गाँव-तमिलनाडु 
  5. सोमासिला गांव-तेलंगाना

जीवंत ग्राम श्रेणी

  1. हर्षिल गांव-उत्तराखंड
  2. गुंजी गांव-उत्तराखंड

FAQ

उत्तर : उत्तराखंड के हर्षिल और गुंजी गांव

उत्तर: समुदाय आधारित पर्यटन

उत्तर: पर्यटन मंत्रालय

उत्तर: 2023

उत्तर: आठ श्रेणियों में 36 गाँव।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.