Home > Current Affairs > International > 24th Hornbill Festival inaugurated at Naga Heritage Village 'Kisama'

नागालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव के 24वें संस्करण का उद्घाटन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
24th Hornbill Festival inaugurated at Naga Heritage Village 'Kisama' Festival 3 min read

पूर्वोत्तर राज्‍य नागालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव के 24वें संस्करण का शुभारंभ 1 दिसंबर 2023 को नागा हेरिटेज विलेज ‘किसामा’ में किया गया है।

  • इस वर्ष के महोत्सव के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया भागीदार देश हैं और असम भागीदार राज्य के रूप में शामिल हुआ है।

हॉर्नबिल फेस्टिवल के बारे में -

  • हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन राज्य पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग नागालैंड द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) के अवसर पर किया जाता है।
  • वर्ष 2000 में हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरूआत की गयी थी I 
  • इसका उद्देश्य नागा जनजातियों  के सांस्कृतिक वैविध्य का समागम कराना ताकि अलग-अलग परिवेश के लोंगों को एक दूसरे के संस्कृति और समाज से सीखने का अवसर मिले और साथ ही देश-दुनिया को नागा समाज की संस्कृतिक समृध्दता से परिचित कराया जा सके।
  • नागालैंड की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। इसीलिये यह त्यौहार भी कृषि, उत्पादों, हस्तकला, भोजन, ग्रीन संगीत, नृत्य आदि के इर्द गिर्द घूमता नजर आता है।
  • इस उत्सव में नागाओं के पारंपरिक खेल, उनकी युद्ध कला, नृत्य, गीत, संगीत आदि का मंचन किया जाता है।
  • हार्नबिल त्यौहार का यह नाम उसे हार्नबिल चिड़िया के नाम पर मिला है। इस चिडि़या को नागा जनजाति में पवित्र माना जाता है व नागाओं की पौराणिक कथाओं में भी इसका जिक्र मिलता है।
  • हार्नबिल त्यौहार को Festival of festivals भी कहा जाता है।

हार्नबिल पक्षी के बारे में -

  • हॉर्नबिल उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय अफ्रीका, एशिया और मेलेशिया में पाए जाने वाला एक पक्षी है। इसे भारत में धनेश के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारत में हार्नबिल की लगभग 9 प्रजातियाँ पाई जाती हैं ; जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-भारतीय ग्रे हॉर्नबिल (भारत का स्थानिक), मालाबार ग्रे हॉर्नबिल (पश्चिमी घाट का स्थानिक), मालाबार पाइड हॉर्नबिल (भारत व श्रीलंका का स्थानिक), व्यापक रूप से पाया जाने वाला ग्रेट हॉर्नबिल (अरुणाचल प्रदेश और केरल का राजकीय पक्षी) इत्यादि।
  • भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में पाई जाने वाली अन्य हॉर्नबिल प्रजातियाँ रूफस-नेक्ड हॉर्नबिल, ऑस्टिन ब्राउन हॉर्नबिल इत्यादि हैं।
  • हॉर्नबिल पक्षी की नारकोंडम प्रजाति, भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के नारकोंडम द्वीप में पाई जाती है।
  • हॉर्नबिल पक्षी के अवैध शिकार ने इसे संकटग्रस्त सूची में शामिल करा दिया है। भारत सरकार ने इनके संरक्षण के लिए कई प्रोग्राम चलाये हैं।
  • हॉर्नबिल, अरुणाचल प्रदेश और केरल का राजकीय पक्षी है।

FAQ

Ans - 1 दिसंबर 2023 को नागालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव के 24वें संस्करण का शुभारंभ किया गया है।

Ans - हॉर्नबिल महोत्सव के 24वें संस्करण में असम भागीदार राज्य के रूप में शामिल हुआ है।

Ans - हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन राज्य पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग नागालैंड द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) पर किया जाता है।

Ans - हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरूआत वर्ष 2000 में की गयी थी।

Ans - हॉर्नबिल, अरुणाचल प्रदेश और केरल का राजकीय पक्षी है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.