सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
दक्षिण कोरियाई हान कांग को 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Utkarsh Classes
Updated: 11 Oct 2024
3 Min Read
स्वीडिश अकादमी ने दक्षिण कोरियाई उपन्यासकार हान कांग को 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना है। हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति किम डे-जंग के बाद नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई हैं। राष्ट्रपति किम डे-जंग को 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हान कांग को 10 दिसंबर 2024 को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्टॉकहोम, स्वीडन में एक समारोह में 11 मिलियन क्रोनर पुरस्कार मिलेगा।
2016 के अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार हान कांग को स्वीडिश अकादमी द्वारा "उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए चुना गया है जो ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।"
कोरियाई भाषा में लिखने वाली 53 वर्षीय हान कांग ने 1993 में एक पत्रिका में अपनी पहली कविताएँ और 1995 में अपना पहला लघु कहानी संग्रह प्रकाशित किया था।
उनके उपन्यास 'द वेजिटेरियन' ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई औरइस कृति के लिए उन्हें 2016 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार भी मिला था ।
उनके महत्वपूर्ण कार्यों में योर कोल्ड हैंड्स, ग्रीक लेसन्स, ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक आदि शामिल हैं।
हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली 18वीं महिला हैं।
नोबेल फाउंडेशन ने अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार, 1900 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की। प्रथम पुरस्कार 1901 में दिया गया।
नोबेल पुरस्कार के इतिहास और विवरण के लिए पढ़ें। नोबेल फाउंडेशन ने साल 2024 से नोबेल पुरस्कार की पुरस्कार राशि बढ़ाई
यह भी पढ़ें
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।