Home > Current Affairs > International > Nobel Foundation increases the amount for Nobel Prize from this year

नोबेल फाउंडेशन ने इस साल से नोबेल पुरस्कार की पुरस्कार राशि बढ़ाई

Utkarsh Classes Last Updated 19-01-2024
Nobel Foundation increases the amount for Nobel Prize from this year Award and Honour 12 min read

नोबेल फाउंडेशन ने 2023 नोबेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि को 1 मिलियन क्रोनर ( 90,000 अमरीकी डॉलर ) से बढ़ाकर 11 मिलियन क्रोनर ( 986,270अमरीकी डॉलर , यानी लगभग 8,19,49,519 रुपये) करने की घोषणा की है। नोबेल फाउंडेशन के मुताबिक, स्वीडिश मुद्रा के अवमूल्यन की भरपाई के लिए यह राशि बढ़ाई गई है।

उच्च मुद्रास्फीति से जूझ रहे स्वीडन की मुद्रा में, हाल ही में, तेजी से गिरावट देखी गई है, जो यूरो और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

स्वीडन की मुद्रा क्रोना एसईके है। क्रोनोर, क्रोना का बहुवचन रूप है।

नोबेल विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि

प्रारंभ में, पुरस्कार राशि प्रति श्रेणी 150,782 क्रोनोर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 मिलियन क्रोनो कर दिया गया। पुरस्कार राशि को बाद में 2012 में, घटाकर 8 मिलियन क्रोनर कर दिया गया और फिर इसे  ,धीरे-धीरे बढ़ाकर,2020 में 10 मिलियन क्रोनर कर दिया गया।

अल्फ्रेड नोबल के बारे में

  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर,1833 को स्वीडिश राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था। वह एक उद्यमी और सफल उद्योगपति थे, जिनका व्यवसाय  रसायन, पेट्रोलियम तेल, आयुध आदि क्षेत्रों में था।
  • हालाँकि, वह नाइट्रोग्लिसरीन से बने डायनामाइट के विकास और पेटेंट के लिए प्रसिद्ध हैं। नाइट्रोग्लिसरीन, एक अत्यधिक विस्फोटक रसायन, इतालवी आविष्कारक एस्केनियो सोबरेरो द्वारा किया गया था।
  • डायनामाइट,जिसका उपयोग खनन, चट्टानों को नष्ट करने, निर्माण उद्योगों और युद्ध में बड़े पैमाने पर किया जाने लगा, के सफल व्यापार के कारण नोबेल बहुत अमीर बन गए, ।
  • 10 दिसंबर, 1896 को अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हो गई। अपनी वसीयत में, उन्होंने संकेत दिया कि उनकी पूरी संपत्ति का उपयोग एक फ़ाउंडेशन  बनाने के लिए किया जाना चाहिए। फाउंडेशन उन व्यक्तियों या संस्थानों को पुरस्कृत करेगा, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान "मानव जाति" को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है।
  • अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार, नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 1900 में एक निजी संस्थान के रूप में की गई थी। यह अल्फ्रेड नोबेल के संपाति  के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है, जिससे पुरस्कार राशि देने के लिए राशि आती है ।

पुरस्कार  विजेता /विजेताओं का चयन कौन करता है?

अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार निम्नलिखित संस्थाएं प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार विजेता का चयन करती हैं।

  • स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए विजेता /विजेताओं का चयन करती है।
  • शारीरिक या चिकित्सा उपलब्धियाँ के लिए स्टॉकहोम स्तिथ, कारोलिंस्का संस्थान
  • साहित्य के लिए स्टॉकहोम स्तिथ,स्वीडिश अकादमी। 
  • शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वे की संसद ( स्टॉर्टिंग) के एक समिति द्वारा।
  • स्वीडिश सेंट्रल बैंक "स्वेरिजेस रिक्सबैंक" ने 1967 में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार 1967 में स्थापित किया और  इसे पहली बार 1969 में दिया गया था।

पुरस्कार की घोषणा और सम्मान कब किया जाता है?

  • विजेताओं के नामों की घोषणा आम तौर पर अक्टूबर के महीने में की जाती है, और पुरस्कार हर साल अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि ,यानी 10 दिसंबर को प्रदान किए जाते हैं।
  • सभी विजेताओं को स्टॉकहोम, स्वीडन में एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त होते हैं, जबकि शांति पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार में हरा सोना चढ़ाया हुआ नोबेल पुरस्कार पदक, एक डिप्लोमा और पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाला एक दस्तावेज़ शामिल होता है।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

  • 2022 तक, भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 1901-2022 तक 222 पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति जर्मनी के विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन थे। उन्होंने विद्युत चुम्बकीय किरणों की खोज की, जिसे उन्होंने एक्स-रे नाम दिया था ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉन बार्डीन एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें 1956 और 1972 में दो बार भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2022 में, इसे एलेन एस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन क्लॉसर (अमेरिकी) और एंटोन ज़िलिंगर (ऑस्ट्रिया) को प्रदान किया गया।

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार

  • रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 1901 से 2022 के बीच 191 विजेताओं को 114 बार प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति 1901 में हॉलैंड के जेकोबस हेनरिकस वान टी हॉफ थे।
  • 2022 में, यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बैरी शार्पलेस को प्रदान किया गया।
  • रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दो बार दो लोगों को दिया गया है। इंग्लैंड के फ्रेडरिक सेंगर (1958,1980) और संयुक्त राज्य अमेरिका के बैरी शार्पलेस (2001,2022)।

चिकित्सा (मेडिसिन) या फिजियोलॉजी में नोबेल पुरस्कार

  • फिजियोलॉजी/मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 1901 से 2022 के बीच 225 व्यक्तियों को 113 बार प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति 1901 में जर्मनी के एमिल एडोल्फ वॉन बेह्रिंग थे।
  • 2022 का पुरस्कार स्वीडन के वांते पाबो(Svante Pääbo) को प्रदान किया गया।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार

  • 1901 से 2022 के बीच 115 बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार 119 व्यक्तियों को दिया गया है।
  • फ्रांस के सुली प्रुधोमे 1901 में साहित्य पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।
  • 2022 का पुरस्कार फ्रांस की सुश्री एनी एर्नाक्स को प्रदान किया गया।

नोबेल शांति पुरस्कार

  • 1901 से 2022 के बीच 140 व्यक्तियों और संस्थानों को 103 बार नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसमें 110 व्यक्ति और 30 संगठन शामिल हैं।
  • रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) तीन बार (1917, 1944 और 1963 में) नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली एकमात्र संस्था/व्यक्ति है।
  • शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय को दो बार (1954 और 1981 में) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • उद्घाटन पुरस्कार संयुक्त रूप से स्विट्जरलैंड के जीन हेनरी डनट और फ्रांस के फ्रेडरिक पैसी द्वारा साझा किया गया था।
  • 2022 में, यह पुरस्कार बेलारूस के एलेस बायलियात्स्की, मेमोरियल, एक रूसी मानवाधिकार संगठन और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को प्रदान किया गया।'

आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार

  • आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार, जिसे आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, 1969 और 2022 के बीच 92 व्यक्तियों को 54 बार प्रदान किया गया है।
  • नॉर्वे के रगनार फ्रिस्क और नीदरलैंड के जान टिनबर्गेन, 1969 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।
  • बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग की अमेरिकी तिकड़ी को 2022 का पुरस्कार मिला।

भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता (कुल 5)

  • 1913 में साहित्य के लिए रवीन्द्रनाथ टैगोर। वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई थे।
  • 1930 में भौतिकी के लिए सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन (सी.वी.रमन) को ।
  • 1979 में शांति के लिए मदर टेरेसा को ।
  • 1998 में आर्थिक विज्ञान के लिए अमर्त्य सेन को ।
  • 2014 में शांति के लिए कैलाश सत्यार्थी को ।

पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति

  • 1968 में मेडिसिन के लिए हर गोबिंद खुराना। वह भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे।
  • 1983 में भौतिकी के लिए सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर। वह भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे।
  • 2009 में रसायन विज्ञान के लिए वेंकटरमन रामकृष्णन। वह एक भारतीय मूल के ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक हैं।

पुरस्कार विजेताओं की अन्य अनूठी विशेषताएं

  • लिनस पॉलिंग और मैरी क्यूरी दो ऐसे लोग हैं जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में दो बार नोबेल पुरस्कार मिला है।
  • मैरी क्यूरी पोलिश/फ्रांसीसी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 1903 में अपने पति पियरे क्यूरी और हेनरी बेकरेल के साथ भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीता।
  • मैरी क्यूरी ने 1911 में रसायन विज्ञान पुरस्कार जीता।
  • अमेरिकी नागरिक लिनस पॉलिंग ने 1954 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता और 1962 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

FAQ

उत्तर : क्रोना सेक। क्रोनोर क्रोना का बहुवचन रूप है।

उत्तर : अमेरिकी लाइनस पॉलिंग को 1954 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला और 1962 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला। पोलिश/फ्रांसीसी मैडम क्यूरी को 1903 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार और 1911 में रसायन विज्ञान में पुरस्कार मिला।

उत्तर : 2014 में शांति के लिए कैलाश सत्यार्थी।

उत्तर :यह अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि है। उन्हीं की स्मृति में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

उत्तर : शांति पुरस्कार। भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा या शरीर विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र में अन्य सभी पुरस्कार स्वीडिश राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।

उत्तर : भारत से 12 नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। साहित्य के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय रवीन्द्रनाथ टैगोर थे।

उत्तर : रवीन्द्रनाथ टैगोर।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.