
विवरण:
UP TET Level-1 (Primary)
UP TET Level-1 (Primary) Online Course
एक परिचय
UP TET Level-1 (Primary) परीक्षा स्नातक एवं D.El.Ed & बी.एड. या समकक्ष कर चुके अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है। उत्कर्ष एप पर उपलब्ध UP TET Level-1 (Primary) Online Course के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको यहाँ उपलब्ध करवाई जा रही है।
आपकी तैयारी को अधिक धारदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित UP TET Level-1 (Primary) परीक्षा के विगत वर्षों के परीक्षा पैटर्न पर 5 मॉडल पेपर उपलब्ध करवाएं गए है। इस परीक्षा में विगत वर्षों के प्रश्न पत्र का विश्लेषण द्वारा UP TET Level-1 (Primary) परीक्षा के प्रश्न पत्र में आए हुए खंड वार प्रश्नों की संख्या का निष्कर्ष इस प्रकार है-
कुल प्रश्नों की संख्या - 150
बाल विकास एवं शिक्षण विधि – 30
भाषा हिंदी -30
भाषा अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू – 30
गणित – 30
पर्यावरणीय अध्ययन (भूगोल, इतिहास, विज्ञान, नागरिक शास्त्र एवं पर्यावरण) – 30
हम प्रत्येक सप्ताह एक मॉडल पेपर उत्कर्ष एप में उपलब्ध करायेंगे। हमारा प्रयास उपरिलिखित खंडवार प्रश्नों के माध्यम से आपको परीक्षा पैटर्न पर UP TET Level-1 (Primary) के संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल पेपर द्वारा परीक्षा के स्तर एवं कठिनाई को समझने में मदद करना है।
सिलेबस और परीक्षा पैटर्न –
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझना महत्वपूर्ण है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि आपको परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए भटकना न पड़े ।
नि:शुल्क 5 मॉडल पेपर्स-
यह प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु अभ्यास की कुंजी है। इसके अंतर्गत UP TET Level-1 (Primary) परीक्षा के 5 मॉडल पेपर नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं गए है। इस मॉडल पेपर में विषय विशेषज्ञों ने प्रश्नवार वीडियो व्याख्या द्वारा उत्तर प्रस्तुत किया है जो आपके UP TET Level-1 (Primary) परीक्षा को पास करने के सपने को सार्थक कर सकता है।
नोट- जैसा कि आप जानते हैं, करेंट अफेयर्स के प्रश्नों की प्रकृति गतिशील होती है। इसमें लगातार बदलाव होते रहते हैं ऐसी स्थिति में करेंट अफेयर्स के जुड़े प्रश्नों की वीडियो व्याख्या देना व्यावहारिक नहीं होता है, क्योंकि कुछ समय बाद प्रश्न बदल जाते हैं । इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों की वीडियो व्याख्या नहीं दी जायेगी।
सूचनाएं और वेबलिंक्स
उत्कर्ष एप आपको अपनी एप लाइब्रेरी में YouTube या किसी अन्य वेबसाइट से किसी भी ऐसे वेबलिंक को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है जो आपकी तैयारी के लिए प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हो। इस सुविधा का लाभ उठाकर आप परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, वीडियोज़ और लिंक एक ही स्थान पर एकत्र कर सकते हैं।
उत्तर कु़ंजी के साथ पिछले वर्षों के पेपर
उत्कर्ष एप पिछले वर्षों का प्रश्न पत्र भी उत्तर कुंजी के साथ उपलब्ध करवा रहा है जिससे आपकी परीक्षा तैयारी से जुड़ी रणनीति बनाने में आपको मदद मिले ।
माध्यम - यह Test Series हिन्दी माध्यम में उपलब्ध हैं तथा कुछ तकनीकी शब्दावली को ‘अंग्रेज़ी भाषा’ में भी बताया गया है।
कोर्स से जुड़ी कुछ अन्य बातें –
(a) यह कोर्स उत्कर्ष एप से आपको Add to Library करने के बाद My Library के अंदर फ्री कोर्स सेक्शन में उपलब्ध होगा।
(b) उत्कर्ष एप Android and IOS दोनों में उपलब्ध है, परन्तु IOS users को कोर्स Android App द्वारा ही खरीदना होगा तथा उसके बाद अपने मोबाईल नम्बर व पासवर्ड डालकर iPhone में भी कोर्स का एक्सेस कर सकेंगे।
(c) इस कोर्स का एक्सेस आप उत्कर्ष के मोबाईल एप तथा स्मार्ट टेलीविज़न पर मिररिंग करके कर सकते हैं।
(d) https://online.utkarsh.com वेबसाइट पर Login करके आप वीडियोलेक्चर्स के अलावा कोर्स एक्सेस कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों से वीडियोलेक्चर्स एक्सेस करने की सुविधा अभी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
(e) अध्ययन सामाग्री के प्रिंट नहीं निकाले जा सकेंगे।
कोर्स से जुड़ी कुछ अन्य तकनीकी विशेषताएँ:-
(a) वीडियो की गुणवत्ता (Quality) व गति (Speed) में परिवर्तन – विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार वीडियो की गुणवत्ता व गति में परिवर्तन कर सकते हैं।
(b) नाइट मोड रीडिंग फैसिलिटी – विद्यार्थियों को रात में भी एप पर पढ़ाई करने में कोई कठिनाई न हो, इसे ध्यान में रखते हुए एप पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
(c) फॉन्ट साइज़ (Font Size) में परिवर्तन – विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अध्ययन–सामग्री के फॉन्ट साइज़ को घटा-बढ़ा सकते हैं।
चेतावनी :- उत्कर्ष एप में उपलब्ध वीडियो और अन्य अध्ययन सामग्री उत्कर्ष क्लासेस की स्वामित्व और कॉपीराइट सामग्री हैं। इनके पुन: उत्पादन, रिकॉर्ड, नकल या इन्हें सार्वजनिक मंचों पर प्रदर्शित करना उत्कर्ष संस्थान के कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन होगा तथा ऐसा करने पर उत्कर्ष क्लासेस द्वारा आपके विरुद्ध भारतीय कॉपीराइट दंड संहिता के तहत् FIR सहित कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उत्कर्ष एप में उपलब्ध अन्य अध्ययन सामग्री केवल आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए है।
समस्या समाधान :- आप अपने कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या /सुझाव /शिकायत को https://utkarsh.com/student-support/ पर दर्ज करा सकते हैं।
अनलॉक करें 1 पेड बैच
अपने Standard बैच के साथ

UP - TET Primary (Paper - 1) Safalata Path
15: Test, 105: Video, 3: Notes, 11: Pdf, 1: Link/PDF
निःशुल्क कंटेंट:
Video
Model Test Paper - 01 || बाल विकास एवं शिक्षा-शास्त्र (प्रश्न संख्या 1 से 30) By Madan Sir
टेस्ट सीरीज़
Model Test Paper - 01 || English Language
Attempt
नोट्स
Syllabus
