
विवरण:
Description
गन्ना पर्यवेक्षक Online Course एक परिचय
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा का महत्त्वपूर्ण भाग है। इसका मुख्य कारण इस परीक्षा द्वारा उत्तर प्रदेश में गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर चयन होना है।
उत्कर्ष एप पर उपलब्ध गन्ना पर्यवेक्षक Online Course के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ उपलब्ध करवाई जा रही है।
अपनी तैयारी को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के गन्ना पर्यवेक्षक के परीक्षा पैटर्न पर डिज़ाइन किए गए 5 मॉडल पेपर उपलब्ध करवाएं गए है । इसके अतिरिक्त गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र भी हैं जो परीक्षा पैटर्न और इस परीक्षा की कठिनाई के स्तर को समझने में आपकी सहायता करेंगे।
परीक्षा पैटर्न-
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति पर आधारित होगी।
परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 175 होगी।
इस परीक्षा में 1 प्रश्न के लिए 2 अंक तथा गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकों का प्रावधान नही किया गया है।
प्रत्येक पेपर के लिए निर्धारित समय 3 घंटा 30 मिनट होंगे।
गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा के मॉडल के अनुरूप ही प्रश्नपत्र प्रदान किया जायेगा तथा आपको ऐप में प्रत्येक मॉडल पेपर में 175 प्रश्न दिए जायेंगे।
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझना महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको अपनी तैयारी के लिए बुनियादी…संसाधनों को इकट्ठा करने के लिए भटकना नहीं पड़ें। आपको इस परीक्षा के पाठयक्रम और इसकी परीक्षा योजना के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
नि:शुल्क 5 मॉडल पेपर्स -
एक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की कुंजी अधिक से अधिक अभ्यास है। आपकी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको गन्ना पर्यवेक्षक के 5 मॉडल पेपर नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं गए है। इन मॉडल प्रश्न-पत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न-वार वीडियो समाधान के साथ विस्तृत विवरण शामिल हैं। हमें दृढ़ता से विश्वास है कि मॉडल पेपर के ऐसे अभ्यास से आपको गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर चयन के अपने सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।
सूचनाएं और वेबलिंक्स-
उत्कर्ष एप आपको अपनी एप लाइब्रेरी में YouTube या किसी अन्य वेबसाईट से किसी भी ऐसे वेबलिंक को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है जो आपकी तैयारी के लिए प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हो। इस सुविधा का लाभ उठाकर आप परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, वीडियोज़ और लिंक एक ही स्थान पर एकत्र कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी के साथ पिछले वर्ष के पेपर-
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र आपको परीक्षा पैटर्न और तैयारी के लिए उच्च स्तरीय रणनीति बनाने के लिए बेहतर समझ प्रदान करते हैं। उत्कर्ष आपको उनकी उत्तर कुंजी के साथ पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवा रहा है।
विशेषज्ञों द्वारा प्रेरक व्याख्यान
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए खुद को प्रेरित रखना मूलभूत रूप से आवश्यक है। उत्कर्ष के विशेषज्ञ आपको प्रेरित और केन्द्रित रखकर आपकी तैयारी की यात्रा को आसान बनाएंगे। यहाँ आपको डॉ रमेश अरोरा, प्रो सतीश बत्रा और हेमलता जोशी जी के प्रेरक व्याख्यान उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं।
कोर्स से जुड़ी कुछ अन्य बातें –
(a) यह कोर्स उत्कर्ष एप से आपको Add to Library करने के बाद My Library के अंदर फ्री कोर्स सेक्शन में उपलब्ध होगा।
(b) उत्कर्ष एप Android and IOS दोनों में उपलब्ध है, परन्तु IOS users को कोर्स Android App द्वारा ही खरीदना होगा तथा उसके बाद अपने मोबाईल नम्बर व पासवर्ड डालकर iPhone में भी कोर्स का एक्सेस कर सकेंगे।
(c) https://e-utkarsh.com वेबसाइट पर Login करके आप वीडियोलेक्चर्स के अलावा कोर्स एक्सेस कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों से वीडियोलेक्चर्स एक्सेस करने की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
(b) अध्ययन सामाग्री के प्रिंट नहीं निकाले जा सकेंगे।
कोर्स से जुड़ी कुछ अन्य तकनीकी विशेषताएँ:-
(a) वीडियो की गुणवत्ता (Quality) व गति (Speed) में परिवर्तन – विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार वीडियो की गुणवत्ता व गति में परिवर्तन कर सकते हैं।
(b) नाइट मोड रीडिंग फैसिलिटी – विद्यार्थियों को रात में भी एप पर पढ़ाई करने में कोई कठिनाई न हो, इसे ध्यान में रखते हुए एप पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
(c) फॉन्ट साइज़ (Font Size) में परिवर्तन – विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अध्ययन–सामग्री के फॉन्ट साइज़ को घटा-बढ़ा सकते हैं।
चेतावनी :- उत्कर्ष एप में उपलब्ध वीडियो और अन्य अध्ययन सामग्री उत्कर्ष क्लासेस की स्वामित्व और कॉपीराइट सामग्री हैं। इनके पुन: उत्पादन, रिकॉर्ड, नकल या इन्हें सार्वजनिक मंचों पर प्रदर्शित करना उत्कर्ष संस्थान के कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन होगा तथा ऐसा करने पर उत्कर्ष क्लासेस द्वारा आपके विरुद्ध भारतीय कॉपीराइट दंड संहिता के तहत् FIR सहित कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उत्कर्ष एप में उपलब्ध अन्य अध्ययन सामग्री केवल आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए है।
समस्या समाधान :- आप अपने कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या /सुझाव /शिकायत को https://utkarsh.com/student-support/ पर दर्ज करा सकते हैं।
अनलॉक करें 1 पेड बैच
अपने Standard बैच के साथ

Sugarcane Supervisor Safalta Path
120: Video, 5: Test, 3: Notes, 1: Pdf, 1: Link
निःशुल्क कंटेंट:
टेस्ट सीरीज़
Model Paper - 01 || गन्ना पर्यवेक्षक
Attempt
