
विवरण:
Description
HSSC CET (संयुक्त योग्यता परीक्षा) एक परिचय
HARYANA CET(संयुक्त योग्यता परीक्षा) हरियाणा की वर्ग C व D के पदों पर चयन की एक महत्त्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षा है, जिसका आयोजन Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा करवाया जाता है।
- HARYANA CET(संयुक्त योग्यता परीक्षा) परीक्षा की तैयारी को अधिक मजबूत तथा धारदार बनाने के लिए उत्कर्ष क्लासेज द्वारा उत्कर्ष डिजिटल एप में परीक्षा पैटर्न पर आधारित नि:शुल्क पाँच मॉडल पेपर उपलब्ध करवाए गए हैं।
इसके अन्तर्गत पाठ्यक्रमानुसार सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, हरियाणा की राजनीति, कला एवं संस्कृति, भारत एवं विश्व का इतिहास, कम्प्यूटर, रिजनिंग, हरियाणा की, विश्व एवं भारत का भूगोल, कृषि, भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण अध्ययन तथा दैनिक समसामयिकी विषयों का समावेश किया गया है।
- हमारा प्रयास उपर्युक्त खण्डवार प्रश्नों के माध्यम से आपको परीक्षा पैटर्न के आधार पर सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल पेपर उपलब्ध करवाना है, जो आपको परीक्षा के स्तर तथा प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद करेगा।
सिलेबस व परीक्षा पैटर्न:-किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम तथा परीक्षा पैटर्न को समझना अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि आपको परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम तथा परीक्षा पैटर्न जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए भटकना न पड़े।
नि:शुल्क पाँच मॉडल पेपर:- यह प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु अभ्यास की एक कुंजी है, जिसके तहत HARYANA CET(संयुक्त योग्यता परीक्षा) परीक्षा के पाठ्यक्रमानुसार पाँच मॉडल पेपर उपलब्ध करवाए गए हैं, जो आपके परीक्षा उत्तीर्ण करने के सपने को साकार कर सकता है।
इन मॉडल टेस्ट पेपर्स सीरीज की विशेषताएँ इस प्रकार हैं :-
1) टेस्ट पेपर्स के प्रश्न परीक्षा के स्तर के समकक्ष रखे गए हैं।
2) संपूर्ण पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ये पेपर्स तैयार किये गए हैं।
3) सभी प्रश्नों की विस्तृत व्याख्या उपलब्ध करवाई गई है, ताकि एक प्रश्न से कई प्रश्नों की तैयारी हो सके। एक प्रश्न की व्याख्या से सामान्यतः 2-3 प्रश्नों की तैयारी हो सकती है।
4) सभी प्रश्नों का विस्तृत व्याख्या सहित हल उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि आपकी संपूर्ण तैयारी हो सके।
सूचनाएँ एवं वेब लिंक्स:- उत्कर्ष एप आपको अपनी एप लाइब्रेरी में Youtube या किसी अन्य वेबसाइट से किसी भी ऐसे वेब लिंक्स को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है, जो आपकी तैयारी के लिए प्रासंगिक और महत्त्वपूर्ण हो सकती है। इस सुविधा का लाभ उठाकर आप HARYANA CET परीक्षा से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर एकत्र कर सकते हैं।
नोट : यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन का एक पेपर होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में 1 प्रश्न के लिए 1 अंक का प्रावधान किया गया है। परीक्षा की समयावधि 1:30 घंटे की रहेगी।
मॉडल पेपर्स सीरीज से जुड़ी कुछ अन्य बातें –
(a) यह मॉडल पेपर टेस्ट सीरीज खरीदने के बाद इसे उत्कर्ष एप के My Library सेक्शन में एक्सेस कर सकेंगे।
यदि आपका पेमेंट हो जाने के उपरान्त भी 12 घण्टों के भीतर यह कोर्स उत्कर्ष एप की My Library में उपलब्ध न हो तो कृपया संयम बनाये रखें, कभी-कभी तकनीकी कारणों से ऐसा हो सकता है। आप अपने कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या /सुझाव /शिकायत को https://utkarsh.com/student-support/ पर दर्ज करा सकते हैं।
(b) उत्कर्ष एप Android and IOS दोनों में उपलब्ध है, परन्तु IOS users को कोर्स Android App द्वारा ही खरीदना होगा तथा उसके बाद अपने मोबाईल नम्बर व पासवर्ड डालकर iPhone में भी कोर्स का एक्सेस कर सकेंगे।
(c) इस कोर्स का एक्सेस आप Utkarsh Windows App में भी कर सकते हैं।
(d) https://online.utkarsh.com वेबसाइट पर Login करके आप वीडियो लेक्चर्स के अलावा पूरा कोर्स एक्सेस कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों से वीडियो लेक्चर्स एक्सेस करने की सुविधा अभी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
(e) मॉडल पेपर सीरीज का प्रिंट नहीं निकाल सकते।
विशेषज्ञों द्वारा प्रेरक व्याख्यान : - किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए खुद को प्रेरित रखना मूलभूत रूप से आवश्यक है। उत्कर्ष के विशेषज्ञ आपको प्रेरित और केन्द्रित रखकर आपकी तैयारी की यात्रा को आसान बनाएंगे। यहाँ आपको डॉ रमेश अरोरा, प्रो सतीश बत्रा और हेमलता जोशी जी के प्रेरक व्याख्यान उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं।
चेतावनी :- उत्कर्ष एप में उपलब्ध वीडियो और अन्य अध्ययन सामग्री उत्कर्ष क्लासेस की स्वामित्व और कॉपीराइट सामग्री हैं। इनके पुनरुत्पादन, रिकॉर्ड, नकल या इन्हें सार्वजनिक मंचों पर प्रदर्शित करना उत्कर्ष संस्थान के कॉपीराइटएक्ट का उल्लंघन होगा तथा ऐसा करने
पर उत्कर्ष क्लासेस द्वारा आपके विरुद्ध भारतीय कॉपीराइट दंड संहिता के तहत FIR सहित कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उत्कर्ष एप में उपलब्ध अध्ययन सामग्री केवल आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए है।
समस्या समाधान :- आप अपने कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या /सुझाव /शिकायत को https://utkarsh.com/student-support पर दर्ज करा सकते हैं
अनलॉक करें 1 पेड बैच
अपने Standard बैच के साथ

HSSC CET (संयुक्त योग्यता परीक्षा) एक परिचय
5: Test, 1: PDF Link, 3: Notes, 101: Video, 2: Pdf
निःशुल्क कंटेंट:
टेस्ट सीरीज़
Model Paper - 01 || HSSC CET
Attempt
