
- utkarsh
- Aug 20, 2021
- 0
- Blog, Blog Hindi, News Hindi, RSMSSB,
RSMSSB: सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन सीधी भर्ती – 2021
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फायरमैन और सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए कुल 629 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं। पिछली बार इन पदों के लिए विज्ञप्ति वर्ष 2016 में जारी हुई थी जिसके बाद अब यह 2021 में जारी हुई है। बोर्ड ने इन 5 सालों के अंतराल का फायदा भी छात्रों को आयु सीमा में बढ़ोतरी करके दिया हैं। इस भर्ती से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख से प्राप्त करेंगे –
पदों की संख्या –
फायरमैन और सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए जारी इस विज्ञप्ति में पदों की संख्या निम्नानुसार है –
पद का नाम | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद |
सहायक अग्निशमन अधिकारी | 27 | 02 | 29 |
फायरमैन | 581 | 19 | 600 |
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता –
शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता परीक्षण, आयु सीमा के मानकों के आधार पर अभ्यर्थी की इस परीक्षा के लिए पात्रता की पुष्टि की जाएगी।
सहायक अग्निशमन अधिकारी | स्नातक + सब-ऑफिसर पाठ्यक्रम(नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर द्वारा या किसी भी केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संस्थानों द्वारा संचालित कोई भी समकक्ष पाठ्यक्रम। देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी में कार्य करने का ज्ञान। राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। |
फायरमैन | 10 वीं + छह माह की अवधि का बेसिक एमिमेंट्री फायरमैन का प्रशिक्षण (किसी भी केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा) देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी में कार्य करने का ज्ञान। राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। |
शारीरिक दक्षता परीक्षण –
अभ्यर्थी | ऊँचाई (सेमी.) | भार (कि.ग्रा.) |
पुरुष | 165 | 50 |
महिला | 152 | 47.50 |
अनुसूचित जनजाति के पुरुष | 160 | 50 |
सीने का घेरा (सेमी) –
अभ्यर्थी | सामान्य | फैलाव |
पुरुष | 81 | 86 |
महिला | – | – |
अनुसूचित जनजाति के पुरुष | 76 | 81 |
आयु सीमा –
सामान्य | 18 – 40 |
एससी / एसटी / ओबीसी / एमबीसी / EWS – पुरुष | 5 वर्ष की छूट |
सामान्य वर्ग – महिला | 5 वर्ष की छूट |
एससी / एसटी / ओबीसी / एमबीसी / EWS – महिला | 10 वर्ष की छूट |
Note – इस भर्ती का आयोजन 2015 – 2016 के बाद न होने के कारण सभी वर्गों के आवेदकों को आयु सीमा में अधिकतम 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। |
चयन प्रक्रिया – अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में पूर्ण होगा। जिसमें पहले दोनों पदों के पाठ्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इन दोनों परीक्षणों के परिणाम के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ और आयोजन –
आयोजन | महत्त्वपूर्ण तिथियाँ |
आवेदन करने की तिथि | 18 अगस्त, 2021 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 सितम्बर, 2021 |
परीक्षा की तिथि | दिसम्बर, 2021 (संभावित) |
आवेदन शुल्क –
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / एमबीसी (क्रीमीलेयर) | 450/- रुपए |
ओबीसी / एमबीसी / EWS | 350/- रुपए |
एससी / एसटी / विशेष योग्यजन | 250/- रुपए |
आवेदन प्रक्रिया –
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में होगी।
- सबसे पहले छात्र अपनी SSO ID बनाए।
- ई-मित्र कियोस्क / जन सुविधा केंद्र से फॉर्म भरने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहाँ Requirement पर click करना होगा। जहाँ अभ्यर्थी के SSO ID से लॉगिन करके आवेदन भरा जाएगा।
- आवेदक SSO पोर्टल में लॉगिन करके Ongoing Requirement पर संबंधित परीक्षा के Apply now लिंक पर click करके आवेदन कर सकते हैं।
Note – कृपया आवेदन करने से पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध इस विज्ञप्ति से संबंधित दिशा – निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें।