
- Admin-Utkarsh
- Oct 07, 2021
- 2
- Blog, Blog Hindi, Current Affairs, News Hindi,
करेंट अफेयर्स – 7 अक्टूबर 2021
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है –
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2021 –
सम्पूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week) मनाया जाता है। इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य वनस्पतियों और जीवों की रक्षा व संरक्षण के प्रति बढ़ावा देना है। इस वर्ष में 67 वाँ वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह – 2021 की थीम ⎼ “Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet (वन और आजीविका : लोगों और ग्रह को बनाए रखना)”
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का इतिहास –
भारतीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा पहले दिनांक 7 जुलाई, 1955 को ‘वन्य प्राणी दिवस’ मनाया गया था। इसके ठीक 2 वर्ष बाद इसे दिवस से बदलकर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा।
अभिनेत्री कंगना रनौत “एक जिला एक उत्पाद (ODOP)” की ब्रांड एंबेसडर बनीं –
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की महत्वाकांक्षी “एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना” के लिए दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेत्री को ‘राम जन्म भूमि पूजन’ में इस्तेमाल किया गया चांदी का सिक्का भेंट किया।
इस योजना के बारे में –
- एक जिला – एक उत्पाद (ODOP) योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 75 जिलों में उत्पाद-विशिष्ट पारंपरिक औद्योगिक केंद्र बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
- यह योजना राज्य के स्थानीय विशिष्ट उत्पादों और शिल्प को बढ़ावा देती है।
विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (World Space Week) –
प्रतिवर्ष 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW) मनाया जाता है। यह दिवस अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान से मानव स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
महत्त्वपूर्ण जानकारी –
- 4 -10 अक्टूबर के सप्ताह का चयन विश्व अंतरिक्ष सप्ताह हेतु इसलिए किया गया, क्योंकि मानव निर्मित प्रथम उपग्रह स्पुत्निक-1 का प्रमोचन दिनांक 4 अक्टूबर, 1957 को किया गया था और 10 अक्टूबर, 1967 को यूएन ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोगों के लिए घोषणा की थी।
- इन तिथियों को चिह्नित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिनांक 6 दिसंबर, 1999 को World Space Week की घोषणा की।
विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) –
प्रतिवर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को “विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day)” मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1985 में इस दिवस को नामित किया था। जिसके बाद वर्ष 1985 में यह दिवस पहली बार “Shelter is My Right” की थीम के साथ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे कस्बों और शहरों कि स्थिति को जानना और पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर प्रकाश डालना है, ताकि लोगों को अपने कस्बे व शहर को सुधारने के प्रति अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी का अहसास दिलाया जा सकें।
विश्व पर्यावास दिवस, 2021 की थीम – “Accelerating urban action for a carbon-free world”
‘वेस्ट टू वेल्थ‘ वेब पोर्टल –
हाल ही में भारत सरकार ने “वेस्ट टू वेल्थ (Waste to Wealth)” नामक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल अर्थव्यवस्था और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सतत विकास हेतु सहयोग बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इसके तहत यह भारत की अपशिष्ट समस्याओं (मुख्यतया प्लास्टिक के समाधान) के लिए प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, सरकारी हितधारकों और शहरी स्थानीय निकायों को एक साथ लाने का कार्य करेगा।
02 अक्टूबर, 2021 को गाँधी जयंती के अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने यह पोर्टल लॉन्च किया है।
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –
1. नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन द्वारा लॉन्च डिजिटल कौशल उद्यमिता कार्यक्रम का नाम क्या है?
उत्तर – ATL Tinkerprenuer Summer Bootcamp
- यह कार्यक्रम पूरे भारत में दिनांक 31 मई, 2021 से 1 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया गया था।
- एक आईडिया को बिजनेस में परिवर्तित करने पर यह कार्यक्रम केन्द्रित था। इसमें देश के 32 राज्यों और 298 जिलों के 9,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
2. ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है?
उत्तर – पी.वी. सिन्धु
- भारतीय स्टार शटलर प्लेयर पी.वी. सिन्धु ने वर्ष 2016 में रजत तथा 2020 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर व्यक्तिगत रूप से 2 पदक जीतने का इतिहास रचा।
- पी.वी. सिन्धु को अब तक नागरिक पुरस्कार- पद्म भूषण, पद्म श्री, सर्वोच्च खेल सम्मान – राजीव गाँधी (वर्तमान में मेजर ध्यानचंद) खेल रत्न तथा अर्जुन अवॉर्ड समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च “e-RUPI Digital Payment Solution” किसने विकसित किया?
उत्तर – नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
- दिनांक 2 अगस्त, 2021 को पीएम मोदी ने एक ई-वाउचर-आधारित भुगतान समाधान “e-RUPI ” लॉन्च किया है।
- यह सरकार और लाभार्थी के बीच संपर्क को सीमित करने के लिए एक प्रकार की पहल है। जिससे होने वाला लाभ, लीक-प्रूफ तरीके से अपने लक्षित व इच्छित लाभार्थियों तक पहुँच पाएगा।
4. भारत में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 अगस्त
- दिनांक 1 अगस्त, 2019 को संसद में तीन तलाक बिल की मंजूरी को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष 1 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।
- तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश मिस्र (1929 में ) है।
5. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले वास्तुकार कौन थे?
उत्तर – पिंगली वेंकैया
- हाल ही में पिंगली वेंकैया की जयंती की 145वीं वर्षगाँठ के अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
- वेंकैया ने ‘स्वराज ध्वज’ नामक एक ध्वज डिजाइन किया था और वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज उनकी डिज़ाइन से प्रेरित है।
Sir topic wise theory is the best way
Very nice meterial in india